सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाना पड़ा भारी, सड़क पर आतिशबाजी कर जन्मदिन मना रहे 66 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Celebrating birthdays on public roads proved costly; police arrested 66 people for celebrating by bursting fireworks on the streets.

सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाना पड़ा भारी, सड़क पर आतिशबाजी कर जन्मदिन मना रहे 66 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

रायपुर : सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाने, केक काटकर यातायात बाधित करने और स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. रायपुर पुलिस द्वारा पिछले 11 महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 12 मामले में कुल 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं 30 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराया गया. पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन कर यातायात बाधित करने के 8 मामले दर्ज किए गए. इन मामलों में 46 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और 11 चारपहिया तथा दोपहिया वाहन जब्त किए गए. इस तरह के आयोजनों से आम नागरिकों को परेशानी होती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.
सार्वजनिक मार्गों पर बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी से जुड़े कुल 11 मामलों में अब तक 66 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 13 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित कराया गया. इसके अलावा यातायात थाना अटल नगर क्षेत्र में वाहनों से स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के लिए इकठ्ठा होने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई. इस दौरान 34 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और 17 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया गया.
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील किया है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे केक काटकर जन्मोत्सव न मनाएं और न ही स्टंटबाजी जैसे खतरनाक कृत्य करें. सड़क हादसों में लगातार युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है और ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. स्टंटबाजी और यातायात बाधित करना कानूनन जुर्म है और ऐसा करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके और आम लोगों को निर्बाध यातायात सुविधा मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t