बार में बवाल फिर चाकूबाजी, डांस के दौरान लड़की छेड़ने पर दो गुटों में भिड़ंत, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Chaos erupts in a bar, two groups clash over molestation of a girl during a dance; injured youth hospitalized; four accused, including a woman, arrested.

बार में बवाल फिर चाकूबाजी, डांस के दौरान लड़की छेड़ने पर दो गुटों में भिड़ंत, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के देर रात तक संचालित होने वाले इल्यूम बार में डांस के दौरान छेड़छाड़ की घटना के कारण चाकूबाजी हो गई, चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया. मामले में पुलिस ने युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात जरहाभाठा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार गया था. यहां डांस करने के दौरान निलेश गेंदले ने शिवानी खूंटे से छेड़छाड़ कर दी. छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शिवानी ने निलेश को एक तमाचा जड़ दिया। जिसके जवाब में निलेश ने भी युवती को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों को बाउंसरों ने बाहर निकाल दिया.
यहां पार्किंग में भी दोनों पक्षियों के बीच विवाद होने लगा. विवाद बढ़ता देख आरोपी प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी युवती के तरफ से वहां पहुंचे और निलेश को समझाने लगे. लेकिन निलेश गेंदले लगातार विवाद को बढ़ाते हुए यश तिवारी से भी उलझ गया. यश ने तब गुस्से में आकर बटनदार चाकू से नीलेश के पेट के बाएं हिस्से में हमला कर दिया. फिर आरोपी वहां से फरार हो गए.
चाकू के वार से नीलेश गेंदले खून से लथपथ होकर घायल ही गया. खबर मिलने पर मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है. वही घटना कारित करने वाले आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने रात भर जगह जगह दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
वारदात में इस्तेमाल बटनदार चाकू आरोपी यश तिवारी के कब्जे से बरामद कर युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वही पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष भी अगर अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाता है तो उसे संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी और विधिवत कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल एक पक्ष ने ही शिकायत दी है. जिस पर कार्यवाही की गई है.
इल्यूम बार देर रात तक के संचालित होता है. जिसके चलते यहां कई बार विवाद की हालत बनती रहती है. इस बार हुई चाकूबाजी से पहले भी यहां युवक-युवतियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. देर रात तक संचालित होने के चलते यहां अक्सर विवाद की हालात बनते जा रही है. इस ओर आबकारी विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा पिता बाबूलाल खुटे उम्र 20 साल, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
⁠2. यश तिवारी पिता दीपक तिवारी उम्र 18 साल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
⁠3. प्रशांत कश्यप पिता स्व कृष्ण कुमार उम्र 20 साल निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा, बिलासपुर
⁠4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव उम्र 20 साल निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t