महिला पार्षद का बर्बर बर्ताव, मंदिर से पूजा कर लौट रही युवती की लाठी से पिटाई, बेटी ने गला दबाया; मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज
A female councilor brutally beat a young woman returning from a temple with a stick, and her daughter strangled her; a case has been filed against the mother and daughter.
दुर्ग/भिलाई : भिलाई के रिसाली नगर निगम क्षेत्र में एक महिला पार्षद की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वायरल फुटेज में पार्षद माया यादव अपने ही वार्ड की एक महिला को गाली-गलौज करते हुए लाठी से पीटती दिखाई दे रही हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक HSCL कॉलोनी, रुआबांधा सेक्टर में 35 वर्षीय संध्या सिंह मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं. इसी दौरान पार्षद और उनकी बेटी ने उन पर हमला कर दिया. घटना के दौरान पार्षद की बेटी ने संध्या का गला दबाने की भी कोशिश की. जिससे पीड़िता बुरी तरह डर गई और आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने के लिए दौड़े.
मले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने गंभीर रुप ले लिया. पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने पार्षद माया यादव और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद की वजह क्या थी. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद का लंबे समय से दबंग रवैया रहा है. उनका कई बार वार्ड में लोगों के साथ विवाद हो चुका है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पार्षद पिछले कुछ दिनों से उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखती थीं और रविवार को अचानक हमला कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो सबूत के तौर पर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी. मामला मारपीट, धमकी और सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़े धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से पार्षद के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
घटना के बाद वार्ड में आक्रोश है. कई निवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी. लोग अब सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



