कलेक्टर ने कृषि और PWD कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं पहुंचे 7 कर्मचारी, मिलेगा नोटिस, क दिन का वेतन काटने के निर्देश
Collector did a surprise inspection of Agriculture and PWD office, 7 employees did not reach on time, will get notice, instructions to deduct one day's salary
महासमुंद : महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सुबह ठीक 10 बजे कृषि विभाग़ पहुंचकर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने हाजिरी रजिस्टर मंगाकर खुद कर्मचारियों की हाजिरी ली और गैरहाजिर कर्मचारी योगेन्द्र वर्मा को नोटिस देने के निर्देश दिया. इस दौरान कृषि उपसंचालक एफ आर कश्यप और अन्य कर्मचारी मौजूद थे. कृषि उपसंचालक ने बताया कि निर्देशानुसार सभी अधिकारी कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए गए थे. जिसका पालन किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एस आलोक भी मौजूद थे.
जिसके बाद कलेक्टर लंगेह ने लोक निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालयों में हाजिरी, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान यहां कार्यालयीन समय में 6 कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए. जिनमें लोचन दास, पोषण ध्रुव, अंजली सोनवानी, अमित कुर्रे और ज्ञानेश ठाकुर, हेमलाल कोसरे शामिल हैं. कलेक्टर ने डेली हाजिरी रजिस्टर लेकर खुद हाजिरी ली. और गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस देने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कार्यपालन अभियंता चंद्राकर को दिया.
उन्होंने सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजी में आते ही दस्तखत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरुप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को जरुरी सेवाएं सुलभता से प्रदान करें. सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरुरत के मुताबिक अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी.
उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पहले भी कलेक्टर द्वारा एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर हाजिरी रजिस्टर का मुआयना किया गया था. जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी को नोटिस दिया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



