माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की लापरवाही उजागर, शिक्षकों को अब तक नहीं मिली प्रायोगिक वार्षिक परीक्षा की पारिश्रमिक राशि, विद्यालय भुगत रहे नतीजा

Secondary education board's negligence exposed, teachers have not received remuneration for practical annual examination yet, schools are suffering the consequences

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की लापरवाही उजागर, शिक्षकों को अब तक नहीं मिली प्रायोगिक वार्षिक परीक्षा की पारिश्रमिक राशि, विद्यालय भुगत रहे नतीजा

रायपुर : गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने प्रायोगिक वार्षिक बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा मंडल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. और प्रायोगिक बोर्ड परीक्षा में शिक्षक को की जाने वाली भुगतान राशि को जानबूझकर रोका है. संगठन ने तत्काल आबंटन जारी करने की मांग की हैं
ज्ञात हो राज्य के हाइ स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सभी प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है. जिसके परिपालन में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय में प्रयोगिक परीक्षा सम्पन्न की जा रहीं है. वहीं बोर्ड परीक्षा में शामिल फीस की राशि माह ऑक्टोबर में ली है. लेकिन प्रयोगिक परीक्षा में लगी वाह्य परीक्षक को यात्रा खर्च के साथ भुगतान करने के लिए विद्यालय को जारी रकम अभी तक विद्यालय के खाते में जमा नहीं हुईं है. जिसकी वजह से विद्यालय के प्राचार्य अपने जेब से या विद्यालय के मद से भुगतान करने मजबूर हैं. प्रयोगिक परीक्षा की शुरुआत 10 जनवरी से हुई. आज एक हफ्ता बीत गया. लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी तक उक्त विद्यालय के लिए आबंटन को जारी नहीं किया है.
गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा मंडल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और आक्रोश जताया कि वार्षिक परीक्षा फार्म में एक दिन देरी होने से जमा करने पर डेली एक हजार पेनाल्टी लेने का जुर्माना लेने वाली संस्था वार्षिक परीक्षा के लिए आबंटन को रोकने पर जुर्माना किसे देगा.
संगठन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रभारी से उक्त प्रायोगिक परीक्षा के पारिश्रमिक राशि के आबंटन फौरन जारी करने निर्देश देने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI