आज 75543 श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर होंगे 28.41 करोड़ रुपए, CM साय ने हेलमेट लगाकर चलाई बाइक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
Today 28.41 crore rupees will be transferred to the accounts of 75543 labour families, CM Sai rode a bike wearing a helmet, gave a message of road safety
आज 75543 श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर होंगे 28.41 करोड़ रुपए
रायपुर : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 17 जनवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे अपने शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के 75 हजार 543 श्रमिक परिवारों को 28.41 करोड़ की राशि के सामग्री एवं अन्य सहायता राशि का डीबीटी के जरिए भुगतान करेंगे.
मंडल द्वारा 42 हजार 71 निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 5 करोड़ 54 लाख 38 हजार रुपए की राशि के निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी वितरित की जाएगी. इसी तरह 2351 श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 4 करोड़ 70 लाख 20 हजार रुपए, 62 श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 93 हजार, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 39 श्रमिकों को 39 लाख और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के 1 श्रमिक को 20 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित करेंगे.
इस तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 210 श्रमिकों को 2 करोड़ 14 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 500 श्रमिकों को 59 लाख 24 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 3928 श्रमिकों को 7 करोड़ 85 लाख 60 हजार रुपए और मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के 22 हजार 337 श्रमिकों को 4 करोड़ 51 लाख 25 हजार रुपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे.
मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के 1800 श्रमिकों को 62 लाख 26 हजार रुपए की सहायता राशि का भुगतान करेंगे. मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 734 श्रमिकों को एक करोड़ 46 लाख 80 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1482 श्रमिक परिवारों को 54 लाख 90 हजार रुपए और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 28 श्रमिक परिवारों को 2 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि देंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
रायपुर : प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का संदेश दिया.
मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहॅुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना किया. रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए यातायात नियमों का पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को जागरुक किया गया.
साय ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य का जीवन बेहद अनमोल है. इंसान के अपने परिवार और समाज के प्रति फर्ज होते हैं. जिनको निभाना होता है. हम सभी अपने अपने परिवार के लिए अनमोल हैं. जिसकी जगह कोई अन्य कभी नहीं ले सकता. इसलिए खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना हमारा फर्ज है. वाहन चलाते समय हम सभी को यातायात नियमों का पालन जरुर करना चाहिए. दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट जरुर पहनना चाहिए और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी लगाना चाहिए. हादसे यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से होते हैं. सीमित रफ्तार में वाहन चलाने से वाहन पर बेहतर नियंत्रण होने से हादसा होने की चांस बहुत कम हो जाती है. कभी भी नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



