महाविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की मौत का आरोप, मचा बवाल, परिजनों-छात्रों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

College management alleges negligence in student's death, sparks uproar; family and students protest with body.

महाविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की मौत का आरोप, मचा बवाल, परिजनों-छात्रों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सक्ति : सक्ति से बड़ी खबर सामने आई है. जहां क्रांति कुमार महाविद्यालय के एक छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया है. बताया जा रहा है कि छात्र बलदेव गोंड क्रिकेट खेलकर लौट रहा था. तभी हाथनेवरा हाइवे पर एक दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गया.
इस हादसे के बाद परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने बीए फाइनल वर्ष के छात्र का शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया. कलेक्टर कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 10 लाख रुपये मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग की.
उनकी मांग किया कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और इस घटना के लिए जिम्मेदार कॉलेज अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए.
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होती। तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
खबर मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक छात्र बलदेव गोंड के परिवार को कॉलेज प्रबंधन की तरफ से 1 लाख रुपये की सहायता और शासन की तरफ से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को कॉलेज में नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रबंधन और प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद और काफी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया. इसके बाद जाकर रास्ता बहाल हो सका.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t