पत्नी पर टिप्पणी से भड़के छोटे भाई ने किया बड़े का खून, हसिया से किया जानलेवा वार, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Enraged by comments about his wife, the younger brother murdered his elder brother with a sickle. Police arrested the accused couple.

पत्नी पर टिप्पणी से भड़के छोटे भाई ने किया बड़े का खून, हसिया से किया जानलेवा वार, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

भिलाई : दुर्ग जिला के भिलाई 3 थाना अंतर्गत पुरैना में छोटे भाई ने बड़े भाई की हंसिया मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार शाम को विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए राजू निर्मलकर ने बड़े भाई सुरेश को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजू निर्मलकर और उसका छोटा भाई सुरेश साथ ही रहते थे. लेकिन दोनों के बीच में लगातार पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था. गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ. सुबह के समय दोनों के बीच गाली गलौच और हाथापाई भी हुई. इसी दौरान राजू निर्मलकर को उसके छोटे भाई सुरेश ने चाकू से वार करने की कोशिश भी की. लेकिन आसपास के लोगों के समझाने के बाद दोनों शांत हो गए थे. पड़ोसियों का कहना है कि राजू ने अपने छोटे भाई की पत्नी सुलोचना को लेकर ​अभद्र​ टिप्पणी कर दी थी. जिससे छोटा भाई गुस्से में था.
शाम होते होते अचानक छोटे भाई सुरेश का बड़े भाई राजू निर्मलकर के साथ फिर से विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि राजू निर्मलकर अपना आपा खो बैठा और हसिया और चाकू से ताबड़तोड़ राजू निर्मलकर के ऊपर वार कर दिया. जिससे राजू निर्मलकर बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी खबर दी और घायल राजू निर्मल सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू निर्मलकर उम्र 45 साल है. रिसाली निगम के पुरैना वार्ड का रहने वाला राजू निर्मलकर मजदूरी करता था. गुरुवार सुबह से ही राजू का अपने छोटे भाई मुकेश निर्मलकर उम्र 43 साल के बीच विवाद चल रहा था. शाम करीब 6 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने हसिया से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि विवाद के बीच मुकेश निर्मलककर की पत्नी ने अपने पति को हसिया थमाया था. मुकेश ने हसिया से बड़े भाई राजू पर कई वार किया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
पुलिस के मुताबिक मृतक के साले सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह से ही दोनों भाई के बीच विवाद हो रहा था. इसी बीच दोनों एक दूसरे को चाकू लेकर मारने भी दौड़े थे. लेकिन मोहल्ले वालों ने उन्हें छुड़ाया. शाम को विवाद ज्यादा बढ़ गया और इस बीच आरोपी मुकेश निर्मलकर ने अपनी पत्नी से हसिया मांगा और उससे बड़े भाई राजू निर्मलकर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे उसके पैरों में गंभीर चोट आई.
जब ज्यादा शोर हुआ परिवार के अन्य लोग पहुंचे. इस दौरान राजू निर्मलकर के पैरों से काफी खून निकल चुका था. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेस बुलवाया गया. लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचता और घायल राजू को अस्पताल पहुंचाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई. पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मुकेश निर्मलकर और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया. वहीं शव को सुपेला अस्पताल में के मरच्यूरी में रखा गया है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t