रायपुर में तीन संदिग्ध मौतों से बढ़ी चिंता, प्लॉट में मिली महिला की लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका, शव छिपाने की कोशिश, इधर युवक की हत्या की आशंका
Concerns rise in Raipur following two suspicious deaths: a woman's body was found on a plot of land—suspected to be a case of rape and murder with an attempt to conceal the body—while a young man is also suspected to have been murdered.
अभनपुर में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
रायपुर : अभनपुर क्षेत्र में एक युवक का शव घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिंगारभाटा में निवासी मनीष मार्कण्डेय उम्र 20 साल का शव उसके घर पर लटका मिला. परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर दी. खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है. अभनपुर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले सबूत और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला का शव खुले प्लॉट में मिला. जबकि कोतवाली क्षेत्र में सन एन्ड सन कार्यालय के बाहर एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद हुई. दोनों मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है
पहला मामला
खुले प्लॉट में मिला महिला का शव
मिली जानकारी के मुताबिक मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा स्थित स्वागत विहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह मामला घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
घरों में काम करती थी मृतका
मृतका सुभद्रा साहू उम्र 35 साल बोरियाकला की रहने वाली थीं. और घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण करती थीं. बुधवार को भी वह काम पर निकली थीं. लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनका शव झाड़ियों के पास खुले प्लॉट में मिला.
हत्या की आशंका, जांच जारी
शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की कहीं और दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पहचान छिपाने के मकसद से सुनसान स्थान पर फेंका गया हो सकता है. हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. बताया जा रहा है कि महिला की मौत घटना से कुछ घंटे पहले ही हुई थी. मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं और घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
दूसरा मामला
सन एन्ड सन कार्यालय के बाहर मिला युवक का शव
इसी दिन कोतवाली थाना क्षेत्र में सन एन्ड सन कार्यालय के बाहर एक युवक का शव मिलने से भी हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
खाने के दौरान विवाद के बाद हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के पास खाने-पीने का सामान मिला है. शुरुआती जांच में आशंका है कि रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. जिसके बाद सीमेंट की ईंट से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक प्रकाश चौड़ी में काम करने जाता था. घर बहुत कम जाता था. रात में चौड़ी के आसपास ही रहता था.
सीसीटीवी कैमरे बंद होने से जांच में चुनौती
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि वे खराब थे. इससे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



