कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशी पर ईंट, पत्थर से जानलेवा पर हमला, बाल-बाल बचीं उम्मीदवार, अज्ञात लोगों ने के खिलाफ मामला दर्ज
Congress supported district member candidate attacked with brick and stone, fatal attack, candidate narrowly escaped, case registered against unknown people
बिलासपुर : बिलासपुर में कांग्रेस समर्थित जनपद प्रत्याशी पर हमला हो गया. अज्ञात लोगों ने ईट और पत्थर से कार पर हमला कर दिया. गनीमत रही कि जनपद सदस्य प्रत्याशी सरस्वती भास्कर साहू हमले में बाल- बाल बच गई। मामले में कोटा पुलिस जांच में जुट गई है.
हमलावरों ने प्रत्याशी के कार पर ईंट और पत्थर से पथराव किया. जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई. इस हमले में उम्मीदवार बाल-बाल बचीं. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
बताया जा रहा है जनपद पंचायत कोटा के करगीखुर्द क्षेत्र क्रमांक 23 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरस्वती भास्कर साहू पर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावरों ने उनकी कार नम्बर CP10 BP 1440 पर ईट पत्थर से पथराव किया. जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई.
सरस्वती भास्कर साहू ने बताया कि यह हमला उनको हराने के लिए साजिश के तहत किया गया है. और उन्होंने इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. जगह-जगह सुरक्षा के दावे किये जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद असमाजिक तत्व ऐसी गंदी हरकत कर जनसेवक के उपर हमला कर उन्हे डराने और क्षेत्र मे दहशत फैलाने के लिए ऐसी घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं. चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी तादाद मे पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी मे जानलेवा हमले से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
इस घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सरस्वती भास्कर साहू ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों की पहचान कर पकड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं तो आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और निष्पक्ष चुनाव नही हो पायेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



