शराब के लिए पैसों की मांग, इंकार करना पड़ा महंगा, युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला हमला, आरोपी भुनेश्वर गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
Demand for money for alcohol, refusal proved costly, youth attacked with a blade, accused Bhuneshwar arrested and behind bars
बिलासपुर : पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भुनेश्वर को तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने नुकीले ब्लेड से युवक के गले, पेट और हाथों पर हमला कर इलाके में दहशत फैला दी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था. तभी उसका छोटा भाई पास के होटल के सामने रुक गया. इसी दौरान देवरीखुर्द निवासी भुवनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना ने प्रार्थी के भाई जैकी छाबड़ा से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की.
पैसे देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद उसने अपने पास रखे नुकीले ब्लेडनुमा हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने अपराध क्रमांक 84/2026 के तहत बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी भुनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल थर्माकोल काटने वाला ब्लेड भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस कार्रवाई में थाना तारबाहर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपी
भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना उम्र 35 साल निवासी देवरीखुर्द
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



