पत्रकार बप्पी राय व साथियों की बिना शर्त रिहाई व दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग, पत्रकारों का विशाल धरना सहित उग्र प्रदर्शन

Demand for unconditional release of journalist Bappi Rai and his colleagues and CBI investigation against the culprits huge protest by journalists including fierce demonstration

पत्रकार बप्पी राय व साथियों की बिना शर्त रिहाई व दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग, पत्रकारों का विशाल धरना सहित उग्र प्रदर्शन

रायपुर : बस्तर के पत्रकार साथी बप्पी राय, निशु त्रिवेदी, मनीष सिंह और धर्मेंद्र सिंह को को साजिश के तहत फंसाने को लेकर गुस्साए छत्तीसगढ़, तेलंगाना आध्रप्रदेश और ओड़िसा के पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य के गृहमंत्री के नाम सुकमा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बप्पी राय सहित सभी साथियों की ससम्मान रिहाई और शामिल दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की.
बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय मे संयुक्त बस्तर पत्रकार संघर्ष समिति द्वारा 16 अक्टूबर को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया. जिसका पूरा समर्थन छत्तीसगढ़ के पत्रकार संघों की संयुक्त समिति संयुक्त पत्रकार महासभा ने किया. साथ ही इस विशाल धरना में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़िसा के पत्रकार संगठनों ने हाजिर होकर इस आंदोलन में अपनी सहमति दर्शायी.
इस मौके पर छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश लालादानी, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिऐशन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के महासचिव बी डी निजामी, संयुक्त पत्रकार सुरक्षा समिति के संयोजक कमल शुक्ला, सुधीर तंबोली आजाद, बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल, सचिव धर्मेन्द्र महापात्र, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के बस्तर संभागीय अध्यक्ष संजीव पचौरी, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य उत्तम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता, हरजीत सिंह पप्पू, गरियाबंद की सुनिता सिंह, सुकमा से लीलाधर राठी और शेख मकबूल, दिनेश नामदेव, दिनेश सोनी सहित मलकानगिरी (उडी़सा) प्रेस क्लब अध्यक्ष शिव प्रसाद दास, ओ पी कृष्ण पटनायक,चित्तुर से जानी बाबू के साथ तेलंगाना और आंध्रा पत्रकार संघ के पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया.
साथ ही पत्रकारों के समर्थन में शामिल हुए विधायक कवासी लकमा, सीपीएम के नेता मनीष कुंजाम ,जिला पंचायत अध्यक्ष लकमा ने पत्रकारों को तत्काल रिहाई देने और दोषियों को दंडित करने की मांग दोहराई.
सभी पत्रकारों ने सभा में अपनी-अपनी मांग रखते हुए पत्रकार सुरक्षा के बारे में विस्तृत चर्चा की और सुकमा जिले के चार पत्रकारों को गांजा के मामले में थाना प्रभारी के द्वारा साजिश कर वाहन में गांजा रखकर जप्ती की कार्यवाही करने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करने पर शामिल लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की और पुलिस द्वारा लगाये गये बेबुनियाद आरोप को खारिज करने पर जोर दिया. पत्रकारों ने सुकमा के बस स्टेण्ड के समीप धरना सभा के के बाद रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन को गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb