होलिका दहन की लकड़ी को लेकर विवाद, टांगी-लाठी से हमला कर हत्या, गवाह पर भी हमला, एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Dispute over Holika Dahan wood, murder by attacking with sticks and sticks, attack on witness, 6 accused including two women from the same family arrested

होलिका दहन की लकड़ी को लेकर विवाद, टांगी-लाठी से हमला कर हत्या, गवाह पर भी हमला, एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिले में कोटा थाना क्षेत्र के करगीखुर्द में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप लेते हुए हत्या जैसी गंभीर वारदात का रूप ले लिया. लकड़ी चोरी और होलिका दहन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व में मृतक मोहन पाण्डेय ने आरोपी राजाराम साहू को घर का लकड़ी चोरी कर होलिका में जला देने की बात पर गाली-गलौच कर झापड़ मारा था. जिस पर 22 फ़रवरी 2026 को आरोपियों ने मृतक मोहन पाण्डेय को मारने की योजना बनाकर पूर्व नियोजित तरीके से घर आते देखकर टंगीया , लाठी डंडा लेकर मृतक मोहन पाण्डेय के घर जाकर सिर पर वार किया और जिसकी वजह से मोहन पाण्डेय की मौत हो गई.
बाद में आरोपियों ने उसे घसीटकर घर से आंगन में निकाला. इस घटना को मृतक का साथी शरद कौशिक ने सामने से देख लिया. लिहाजा वहां से निकलकर भागने का प्रयास करने पर आरोपी के पिता चेतराम साहू ने लाठी से सिर में वार किया.  घायल होने के बावजूद शरद कौशिक झूमा झटकी कर मौके से भाग गया. जिससे उसकी जान बच गयी.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2), 296, 351(3), 190, 191(3), 331(7) और 332 के तहत मामला दर्ज किया.और वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 23 मार्च  2026 को सभी 6 आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
मोहन की पत्नी शिक्षिका हैं और उनकी पोस्टिंग गनियारी में है। इसी वजह से मोहन गनियारी के पास भाड़म गांव में किराए के मकान में रहते थे, जबकि करगीखुर्द में उनका पुश्तैनी घर है, जहां वे समय–समय पर आते थे. रविवार की सुबह सामान्य दिन की तरह शुरू हुई. मोहन अपने दोस्त शरद कौशिक के साथ करगीखुर्द पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर में हालात बदल गए.
नाम आरोपी
1- राजाराम साहू पिता चैत राम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगीखुर्द
2. देवीप्रसाद साहू पिता चेतराम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगी खुर्द
3. प्रदीप साहू पिता श्याम सुंदर साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
4. श्रीमती आशा बाई साहू पति चैतराम साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
5. श्रीमती वृंदा बाई साहू पति सहदेव साहू निवासी ग्राम करनकापा थाना तखतपुर
6. चैतराम साहू पिता स्वर्गीय सुकुल साहू वर्ष निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB