पुलिस महानिरीक्षक निवास के सामने मोपेड सवार गंभीर हादसे का शिकार, घायल सड़क पर पड़ा रहा, किसी ने नहीं की मदद, सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

A moped rider was involved in a serious accident in front of the residence of the Inspector General of Police. The injured person lay on the road, unaided, raising questions about road safety.

पुलिस महानिरीक्षक निवास के सामने मोपेड सवार गंभीर हादसे का शिकार, घायल सड़क पर पड़ा रहा, किसी ने नहीं की मदद, सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

रायपुर : राजधानी के सिविल लाइन थाना इलाके में दोपहर एक मोपेड सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. घटना पुलिस महानिरीक्षक निवास के ठीक सामने हुई. जहां घायल व्यक्ति काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, चश्मदीदों ने बताया कि स्कूटी सवार घायल हालत में सड़क पर पड़ा था. लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने किसी भी तरह की मदद नहीं की. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति को फौरन इलाज की जरुरत थी.
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दुर्घटना स्थल पर विधायक के बेटे भी मौजूद थे. लेकिन उन्होंने भी घायल व्यक्ति की मदद नहीं की. इस मामले ने लोगों में नाराजगी और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर जिम्मेदार हस्तियों और आम नागरिकों ने स्थिति में मदद क्यों नहीं की. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हादसे में घायल व्यक्ति को बाद में एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से अपील किया है कि ऐसे हादसों में फौरन मदद के लिए निगरानी और चौकसी बढ़ाई जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति में समय पर मदद मिल सके. इस हादसे ने राजधानी में सड़क सुरक्षा और राहगीरों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB