अभनपुर में अज्ञात असामाजिक तत्वों का तांडव, किसान के ब्यारा में लगाई आग; ट्रैक्टर और पैरा कुट्टी मशीन जलकर खाक, 16 लाख रुपये से ज्यादा का नुक्सान

Unknown anti-social elements went on a rampage in Abhanpur, setting fire to a farmer's barn; a tractor and a para-cutting machine were destroyed, causing damage estimated at over 16 lakh rupees.

अभनपुर में अज्ञात असामाजिक तत्वों का तांडव, किसान के ब्यारा में लगाई आग; ट्रैक्टर और पैरा कुट्टी मशीन जलकर खाक, 16 लाख रुपये से ज्यादा का नुक्सान

अभनपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हसदा नंबर 2 में बीती रात असामाजिक तत्वों ने बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात उपद्रवियों ने एक किसान के ब्यारा में आग लगा दी. जिससे ट्रैक्टर और पैरा कुट्टी मशीन समेत करीब 16 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित किसान नारद साहू ने अपने ब्यारा में खेती-किसानी के उपकरण और मशीनें रखी थीं. देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने वहां रखे पैरे में आग लगा दी. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने पास खड़े ट्रैक्टर और कीमती पैराकुटी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया.
घटना के बाद पीड़ित किसान नारद साहू की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आग की चपेट में राइस मिल...उठा धुएं का गुबार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के हरिनछपरा स्थित जनता राइस मिल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर जुटकर आग पर नियंत्रण पाने में मदद की. घटना का एक वीडियों भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौके पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों का प्रयास जारी है और वे आग को पूरी तरह से बुझाने में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है. यह घटना व्यापारिक क्षेत्र और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है, और अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आग लगने की वजह का पता लगाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB