नवापारा में हाफ मर्डर के आरोपी को इलाज कराने लाया गया मेकाहारा, जेल प्रहरियों को चकमा देकर हॉस्पिटल से सजायाफ्ता कैदी हथकड़ी समेत फरार

The accused of half murder in Navapara was brought to Mekahara for treatment, the convicted prisoner escaped from the hospital with handcuffs after dodging the jail guards.

नवापारा में हाफ मर्डर के आरोपी को इलाज कराने लाया गया मेकाहारा, जेल प्रहरियों को चकमा देकर हॉस्पिटल से सजायाफ्ता कैदी हथकड़ी समेत फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया. उसे इलाज के लिए जेल प्रहरियों ने मेकाहारा अस्पताल लाया था. इस दौरान वह मौका देखकर हथकड़ी समेत फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती को जेल से इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था. इसी दौरान उसने पुलिस जवानों को चकमा देते हुए फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में होने के बावजूद पुलिस की निगरानी से बच निकला.
सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार राज्य का निवासी है. आरोपी तीन साल पहले गोबरा नवापारा थाना में हत्या के प्रयास के अपराध में रायपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक साल से बंद था. आरोपी को मेकाहारा अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया था. इसी बीच मौका देखते ही पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया.
मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की खबर मिली है. आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया था. इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी की तलाश की जा रही है. बता दें कि केंद्रीय जेल के सजायाफ्ता कैदी या फिर विचाराधीन कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक से कई कैदी फरार हो चुके हैं.
रायपुर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों और अस्पताल के कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत और व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है.
इस घटना ने जेल और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद एक सजायाफ्ता कैदी कैसे फरार हो गया. अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्द आरोपी को पकड़ पाती है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB