चैत्र नवरात्रि पर महामाया मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, वारदात का LIVE वीडियो आया सामने, आरोपी महिला गिरफ्तार, दो श्रद्धालुओं को बनाया शिकार
A theft occurred at the Mahamaya Temple during Chaitra Navratri, taking advantage of the crowd. Live video of the incident surfaced. The accused woman was arrested. Two devotees were targeted.
बिलासपुर : चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिरों में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ पॉकेमार भी सक्रिय हो गए हैं. भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब काट रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है. जहां एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि महिला मंदिर में पॉकेटमारी कर रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक महामाया मंदिर में आरोपी महिला उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के पर्स और सामान चुरा रही थी. महिला की पहचान मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की मदद से की गई. बताया जा रहा है कि महिला कम से कम दो श्रद्धालुओं को अपना शिकार बनाया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी महिला का नाम गौरी बताया जा रहा है, जो अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
बिलासपुर जिले के रतनपुर महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां रोजना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. और माता का दर्शन कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



