शराब के नशे में पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड, हत्या के बाद आत्महत्या की घटना से फैली सनसनी
Drunk man first killed his wife, then hanged himself, causing a sensation with his suicide.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शराब के नशे में पति ने पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा. इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह मामला पसान थाना के लैगा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग सौ किलोमीटर दूर पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा में ट्रक ड्राइवर संतराम यादव उम्र 40 साल अपनी पत्नी अमृता यादव उम्र 35 साल के साथ पारिवारिक विवादों को लेकर अक्सर झगड़ा करता था. शनिवार की शाम करीब 6 बजे शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके कुछ देर बाद ही संतराम ने खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बरामद किया। शव संदिग्ध हालत में मिले हैं. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
पति- पत्नी की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया. बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का बड़े बेटे की उम्र करीब 18 साल है और वह रायपुर में कुछ काम करता है. घटना के वक्त भी वह रायपुर में था. खबर मिलने पर रविवार को ग्राम लैंगा पहुंचा. वही बाकी तीन बेटे छोटे हैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



