गजराज मचा रहा आतंक, मैनपुर क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण के दर्दनाक मौत, इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल

The elephant continues to create terror; a villager dies tragically after being attacked by an elephant in the Mainpur area, creating widespread panic among the villagers.

गजराज मचा रहा आतंक, मैनपुर क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण के दर्दनाक मौत, इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. जिससे क्षेत्र में भारी दहशत देखने को मिल रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक जंगली हाथी के मुंह में छाला होने के चलते वह बीमार हो गया है और लगातार हाथी नेशनल हाईवे 130 सी गरियाबंद मैनपुर देवभोग मार्ग के ऊपर पहुंच रहा है या हाथी काफी आक्रामक हो गया है. बीते रात इस हाथी के हमले से कोदोमाली -तौरेगा निवासी जंगल सिंह पिता पंचम जाति कमार उम्र 45 साल की मौत होने की जानकारी निकल कर सामने आई है. जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत देखने को मिल रही है. वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. इस घटना की पुष्टि तौरंगा वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरचे ने की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t