मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर बड़े भाई की हत्या, खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में घोंट दिया गला, आरोपी से पूछताछ जारी
Elder brother murdered by strangulation with mobile charger wire, dispute over cooking, strangulation in anger, interrogation of accused continues
सरगुजा : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. दोनों के बीच मंगलवार की रात खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था. बुधवार की सुबह गांव वालों ने थाने में खबर दी. जबकि पिता ने बताया कि मेरे छोटे बेटे ने बड़े बेटे की हत्या की है. पुलिस उसकी बातों पर भी शक जता रही है. आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को फिलहाल हिरासत में लिया है.
सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ादोरना निवासी रामचरण लकड़ा और उसके दो बेटे अमोश लकड़ा 22 साल और निलेश लकड़ा 19 साल मंगलवार की रात घर पर थे. इसी बीच खाना बनाने को लेकर अमोश और निलेश के बीच विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में आकर नीलेश ने मोबाइल चार्जर से बड़े भाई को गला कसकर दबा दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिर रात भर पिता और बेटे शव के साथ रहे. बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के लोगों ने मामले की खबर सीतापुर पुलिस को दी.
खबर के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं पुलिस ने आरोपी निलेश को हिरासत में ले लिया. पुलिस की अब तक हुई पूछताछ में उसने कहा कि उसने भाई को नहीं मारा है. जबकि पिता का भी कहना है कि निलेश ने ही अमोश की हत्या की है.
मृतक के गले पर पुलिस को गला घोंटे जाने के निशान मिले हैं. वहीं पुलिस पिता के बयान पर भी शक जाहिर कर रही है. शाम तक शव का पीएम नहीं किया जा सका था. इस बारे में सीतापुर टीआई सीआर चंद्रा का कहना है कि सबूत जुटाने, जांच और वीडियोग्राफी करने में देरी की वजह से पीएम नहीं हो पाया.
बताया जा रहा है कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ादोरना निवासी रामचरण लकड़ा और उसके दो बेटे अमोश लकड़ा और निलेश लकड़ा एक साथ रहते थे. रामचरण का बड़ा बेटा मुंबई में रहता है. उसकी पत्नी की मौत हो गई है. मंगलवार की शाम को रामचरण और बड़ा बेटा अमोस मजदूरी कर घर लौटे. दोनों ने खाना बनाया. एक साथ दोनों ने भोजन किया और सो गए. रात को छोटा भाई नीलेश घर लौटा. भोजन के नाम पर सिर्फ पका चावल बचा हुआ था. इससे वह नाराज हो गया.
दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरु हो गया. नाराज छोटे भाई ने मोबाइल के चार्जर से बड़े भाई का गला घोंट दिया. इससे अमोस की मौत हो गई. सुबह घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के गले में निशान था. इसे देखकर पुलिस को शक हो गया था कि गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस ने निलेश को हिरासत में ले लिया.
पुलिस की अब तक हुई पूछताछ में उसने कहा है कि उसने भाई को नहीं मारा है. जबकि पिता का कहना है कि निलेश ने ही अमोस की हत्या की है. पिता घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं. इस घटना में पिता की भूमिका भी जांच के दायरे में है. बहरहाल पुलिस की जांच चल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिता और बेटे से अलग-अलग पूछताछ में स्थिति और स्पष्ट होगी.अब तक की जांच में छोटे भाई द्वारा ही अपने भाई की हत्या किए जाने का पुख्ता शक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



