चुनाव से पहले आबकारी विभाग का छापा, निर्दलीय प्रत्याशी के भाई के घर से शराब बरामद, दुसरे दिन छापेमारी में मिले साड़ी के बंडल

Excise department raids before elections, liquor recovered from the house of the independent candidate's brother, bundles of sarees found during the raid on the second day

चुनाव से पहले आबकारी विभाग का छापा, निर्दलीय प्रत्याशी के भाई के घर से शराब बरामद, दुसरे दिन छापेमारी में मिले साड़ी के बंडल

महासमुंद/तुमगांव : महासमुंद जिले के तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू के भाई के घर से कल देर रात आबकारी विभाग ने छापा मारकर महाराष्ट्र ब्रांड की 2 पेटी शराब बरामद की है. यह शराब के घर पीछे रखे पैरा के अंदर छिपाकर रखी गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक तुमगांव नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी के बीच आबकारी विभाग को मुखबिर से काफी तादाद में शराब रखने की खबर मिली. इस पर टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के वार्ड नंबर 11, रामसागर पारा तालाब के पास स्थित घर पर छापामारा. छापे के दौरान बलरामकांत समेत उनके भाई आबकारी अधिकारियों से बहसबाजी करने पर उतारु हो गए.
इस बीच साहू भाई अपने समर्थकों की भीड़ जुटाने लगे. आबकारी विभाग को इसकी खबर तुमगांव पुलिस को देने की नौबत आ गई. फिर आबकारी विभाग की टीम ने पूरे घर की तलाशी ली. बसंत साहू के बाड़ा में रखे पैरा की जांच करने पर वहां से 2 प्लास्टिक बोरी से 197 क्वार्टर, 17.7 बल्क लीटर महाराष्ट्र की देशी संत्रा शराब बरामद की गई.
आबकारी विभाग ने आरोपी बसंत साहू के खिलाफ धारा 34 (1)क , 34 (2) , 59(क) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. शुक्रवार सुबह आबकारी टीम ने बलरामकांत साहू और उसके भाई बसंत साहू के घर पर फिर से छापा मारा. लेकिन वहां से कुछ हाथ नहीं लगा. हालांकि, छापे के दौरान बसंत साहू के घर से 25 साड़ियों का बंडल मिला. लेकिन वैध बिल पेश किए जाने की वजह से जब्ती नहीं की गई. इसके बाद बलराम कांत अपने भाई को छोड़ने अफसरों को आफर दे रहे थे.
आबकारी विभाग का मानना है कि यह शराब चुनाव में मतदाताओं को बांटने के मकसद से लाई गई थी. हालांकि इस मामले की गहन जांच जारी है. इस कार्रवाई के बाद चुनावी माहौल और गरमा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI