गरियाबंद कार्यालय उद्घाटन संग कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, प्रेम सोनवानी का दावा- शहर अध्यक्ष सहित हर वार्ड में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत तय
Congress's election trumpet with the inauguration of Gariaband office, Prem Sonwani's claim - historic victory of Congress is certain in every ward including the city president.
गरियाबंद : गरियाबंद में नगरीय निकाय चुनाव का चुनावी माहौल गरमाने लगा है. 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होनी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा और सभी पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता का पूरा समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस न केवल नगर अध्यक्ष का पद जीतने जा रही है. बल्कि सभी 15 वार्डों में भी पार्टी के प्रत्याशी विजयी होंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , प्रथम पंचायत मंत्री एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रही है और उनकी अगुवाई में पार्टी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा ने कहा कि वे जनता की सेवा और शहर के विकास के संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो विश्वास मुझ पर जताया है. मैं उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा. मेरा लक्ष्य शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है. जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है और यह चुनाव हम ऐतिहासिक जीत के साथ खत्म करेंगे.
कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला. अब देखने वाली बात होगी कि 11 फरवरी को जनता किसे अपना समर्थन देती है और 15 फरवरी को क्या नतीजे सामने आते हैं. गरियाबंद निकाय चुनाव: कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, प्रेम सोनवानी बोले- ‘हर वार्ड में लहराएगा कांग्रेस का परचम!’
गरियाबंद में नगरीय निकाय चुनाव का चुनावी माहौल गरमाने लगा है। 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होनी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा और सभी पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता का पूरा समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस न केवल नगर अध्यक्ष का पद जीतने जा रही है. बल्कि सभी 15 वार्डों में भी पार्टी के प्रत्याशी विजयी होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, प्रथम पंचायत मंत्री एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रही है और उनकी अगुवाई में पार्टी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा ने कहा कि वे जनता की सेवा और शहर के विकास के संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो विश्वास मुझ पर जताया है. मैं उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा. मेरा लक्ष्य शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है. जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है और यह चुनाव हम ऐतिहासिक जीत के साथ खत्म करेंगे.
कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला. अब देखने वाली बात होगी कि 11 फरवरी को जनता किसे अपना समर्थन देती है और 15 फरवरी को क्या नतीजे सामने आते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



