पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश, गांव में मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका, वजह की तलाश में जुटी पुलिस

Farmer's body found hanging from a tree, village in shock, suicide suspected, police investigating the cause

पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश, गांव में मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका, वजह की तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घाराशिव से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां 46 वर्षीय कृष्णाकुमार राठौर का शव तालाब के किनारे एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला है. ग्रामीणों ने शव को लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया.
सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कृष्णाकुमार राठौर ने आत्महत्या क्यों की. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. और पूरे मामले की जांच में जुटी है. पामगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t