पावर प्लांट, राइस मिल, पैरावट, किसान के घर और गरियाबंद के जंगलों में लगी आग, बछड़े की मौत, करोड़ों का नुकसान, कई इलाकों में मचा हड़कंप

Fire broke out in power plant, rice mill, paravat, farmer's house and forests of Gariaband, calf died, loss of crores, panic in many areas

पावर प्लांट, राइस मिल, पैरावट, किसान के घर और गरियाबंद के जंगलों में लगी आग, बछड़े की मौत, करोड़ों का नुकसान, कई इलाकों में मचा हड़कंप

बालाजी राइस मिल में लगी आग

महासमुंद : बागबाहरा के बिहाझर स्थित बालाजी राइस मिल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग मिल में खड़े दो ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे भूसे और धान के स्टॉक तक फैल गई. घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक खेत में पलारी जलाने के दौरान उठी चिंगारी हवा में उड़कर राइस मिल में रखे भूसे पर गिर गई. जिससे आग भड़क उठी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

जंगलों मे लगी आग

गरियाबंद : गरियाबंद वन मंडल के जंगलों मे आग लग गई होली के उपलक्ष्य में अफसर अपने घरों को चले गए. मुख्यालय मे नहीं थे. मैदानी अमला होली मे व्यस्त अग्नि सुरक्षा चौकीदार होली मना रहे. इसी दौरान डिवीजन के कई वन क्षेत्र मे जंगल धु धु कर जल उठी. जिसे बुझाने के लियॆ कोई मौजूद नहीं रहा. गश्त की कमी जिसके चलते निरीह जंगल राख के ढेर मे तब्दील हों गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

हसदेव थर्मल पॉवर प्लांट में लगी आग

कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) के स्विच यार्ड में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे आग लग गई. आग ने प्लांट के ITS ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया.
जानकार सूत्रों ने बताया कि प्लांट में बनने वाली बिजली को यह ट्रांसफार्मर ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है. ऐसे में प्लांट की 210 मेगावाट वाली यूनिट 3, 4 से उत्पादन बंद करना पड़ा है. आग तेजी से फैली है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में 2 से 3 अन्य ट्रांसफार्मर भी आ गए. आग इतनी भीषण थी कि तीन घंटे से फायर ब्रिगेड का दस्ता इसे काबू करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पूरी तरह से आग अब भी कंट्रोल नहीं हुई.
आस पास से गुजर रहे लोग आग की लपटों को देख रुक गए. वहीं धुंए का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था. इस पावर प्लांट में 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावाट की एक यूनिट है. अभी जब गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है. तब इस हादसे से 210 मेगावाट की 2 यूनिट में उत्पादन बंद करना पड़ा है. फिलहाल प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है. ट्रांसफार्मर के अलावा बड़ी क्षति विद्युत उत्पादन बंद करने से होगी. प्लांट के रखरखाव में लापरवाही इस हादसे का एक बड़ा कारण माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

किसान के घर लगी आग, बछड़े की मौत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई. एक घटना ग्राम पोटियाडीह निवासी किसान के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग की चपेट में आने से एक बछड़े की भी मौत हो गई.
यहां पैरावट में आग लग गई. आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पोटियाडीह में किसान फूल सिंह साहू के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. घर में रखी लकड़ी, छेना, पैरावट और खेती-किसानी से संबंधित सामान जलकर खाक हो गए. इसके अलावा मवेशियों के लिए बनाए गए एक कमरे में आग लगने से एक हफ्ते पहले जन्मा बछड़ा बाहर नहीं निकल पाया और जलकर मर गया.
ग्राम करेठा में भी रात करीब 12 बजे पैरावट में आग लग गई. दमकल टीम को खबर मिलने पर मौके पर भेजा गया. जहां तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगी हुई थी. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को काबू में कर लिया.
बताया जा रहा है कि दोनों घटनाएं गुरुवार शुक्रवार देर रात हुई. सुबह 4:30 बजे आग की भयावहता को देखकर गांव में दहशत फैल गई. फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI