गर्लफ्रेंड से जबरन शारीरिक संबंध, बेटे ने कराया गर्भपात, पिता ने लड़की को दी धमकी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, बाप-बेटे दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Forced sex with girlfriend, son forced abortion, father threatened girl, police took strict action, father and son arrested and sent to jail
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर के थाना बिल्हा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. एक युवक ने गांव की ही नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया. जिससे वह गर्भवती हो गई. इसकी जानकारी होने पर बलराम साहू ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया. साथ ही आरोपी के पिता ने लड़की को धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलराम साहू उम्र 25 साल निवासी मुढीपार सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, पर आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई. इसके बाद बलराम साहू ने पीड़िता को जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. इतना ही नहीं, आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू उम्र 46 साल के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था.
पीड़िता द्वारा 3 मई 2026 को थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों बलराम साहू और रमेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर 4 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
इस कार्रवाई में थाना बिल्हा पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही. जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया.
यह मामला समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है.
आरोपी
बलराम साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम मुढ़ीपार संबलपुरी
रमेश कुमार साहू पिता अजीत राम साहू उम्र 46 साल निवासी मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



