ड्यूटी के दौरान चुन्नी मशीन में फंसने से महिला गार्ड की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया बवाल, मुआवजे की मांग, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
A female guard died after her scarf became entangled in a machine while on duty. Angry family members created a ruckus, demanding compensation and protesting by placing the body on the road.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला गार्ड की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजन अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग की.
ड्यूटी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित संकल्प हॉस्पिटल में पिछले दो साल से काम कर रही महिला गार्ड जनरेटर में डीजल भर रही थी. इसी दौरान उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हादसे के बाद उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. जिसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
50 लाख मुआवजे की मांग, मौके पर पहुंचा प्रशासन
परिजन 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की. प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए. खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और स्थिति को कंट्रोल किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



