शादी का सपना दिखाकर ठगी, फर्जी मैरिज ब्यूरो का देश भर में फैला नेटवर्क बेनकाब, कॉल सेंटर बनाकर लोगों से धोखाधड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार
Fraudulent marriage bureau network exposed, four accused arrested for cheating people by pretending to be married
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने शहर में संचालित एक बड़े फर्जी मैरिज ब्यूरो गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. यह गिरोह शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था और बदले में कोई सेवा नहीं देता था. कार्रवाई सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों पर की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ‘मैरिज ब्यूरो’ चला रहे थे. ये लोग देशभर के लोगों को शादी के नाम पर भरोसे में लेकर उनसे रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के रुप में पैसे जमा कराते थे. खास बात यह है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाए जाते थे. जिनके जरिए उनसे बातचीत कर भावनात्मक रूप से जोड़ा जाता था.
गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था. शादी के इच्छुक लोगों को कॉल या ऑनलाइन संपर्क किया जाता था. उपयुक्त जीवनसाथी दिलाने का झांसा दिया जाता था. पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे जमा कराए जाते थे. पैसा मिलने के बाद संपर्क तोड़ दिया जाता था. एक मामले में बिहार के एक शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए गए. लेकिन उसे कोई सेवा नहीं दी गई. ठगी का एहसास होने पर उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
जांच के दौरान पुलिस को सरकंडा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिली. टीम ने छापा मारकर वहां से संचालक और सहयोगियों को पकड़ा. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरा नेटवर्क कॉल सेंटर की तरह संचालित किया जा रहा था. जहां कर्मचारियों को ग्राहकों से बात करने के लिए रखा गया था.
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 कंप्यूटर सेटअप,70 मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. साथ ही बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है.
गिरफ्तार आरोपी..
महारथी साहू उम्र 31 साल
फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास उम्र 40 साल
तरुणा उर्फ सोनू खरे उम्र 40 साल
नीरा बाथम उम्र 32 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



