ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने 140 कैरेट के नेकलेस के लिए कटवाए बाल,जानिए इसकी खासियत...

Global icon Priyanka Chopra : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में रोम, इटली में Bvlgari Aeterna इवेंट में अपनी शानदार उपस्थिति से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसी बीच उन्होंने अपने नए हेयरस्टाइल वाले लुक को दर्शाया है

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने 140 कैरेट के नेकलेस के लिए कटवाए बाल,जानिए इसकी खासियत...

Global icon Priyanka Chopra : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में रोम, इटली में Bvlgari Aeterna इवेंट में अपनी शानदार उपस्थिति से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसी बीच उन्होंने अपने नए हेयरस्टाइल वाले लुक को दर्शाया है और उनके न्यू गेटअप ने हर किसी का ध्यान उनकी ओर खींचा है. अब उन्होंने अपने फॉलोअर्स के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर्दे के पीछे की झलक दिखलाई है जिसमें लंबे बालों से कटे हुए बॉब लुक दिख रहा है.

अभिनेत्री को शॉर्ट हेयर लुक में भी काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर देसी गर्ल की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. प्रियंका ने न सिर्फ अपने फ्रेश हेयरकट से सबको लुभाया, बल्कि उन्होंने अपना स्टाइल गेम भी दमदार रखा.

priyanka chopra new hair look (2)-2024-05-e702947ac3f39949e02756bcc92a241b

डेल कोर के शानदार ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो एक स्टाइल आइकन क्यों हैं. उनके गाउन में एक मूर्तिकला झलक थी, जो पंखुड़ी के आकार की आस्तीन से सजी थी जो उनके कंधों से लटक रही थी. अभिनेत्री की इस डिजाइनर ड्रेस को भी काफी पसंद किया जा रहा है.

priyanka chopra new hair look-2024-05-6bfa34a8436b3c995eca635a51bc1996

एक्सेसरीज सेक्शन की ओर बढ़ते हुए प्रियंका ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस पहना और इसकी कीमत की हर ओर चर्चा हो रही है. ज्वैलरी हाउस के अनुसार, नया नेकलेस उनकी सबसे मूल्यवान वस्तुओं में से एक है, जिसे उनकी वर्कशॉप में सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है. जो चीज इस हार को बाकी सभी नेकलेस से अलग करती है, वो इसकी कारीगरी क्योंकि इसे पूरा करने में 2800 घंटे लगे.

priyanka chopra short hair-2024-05-78ff0760b56f7d6000413f2b6b041c34

जानकारी के अनुसार, देसी गर्ल के इस हार में 20 कैरेट से अधिक के एक रफ डायमंड का प्रयोग हुआ है जिसे सात नाशपाती के आकार की बूंदों (seven pear-shaped drops) में एक खास आकार में काटा गया है, जिसका कुल वजन 140 कैरेट है. आपको बता दें कि seven pear-shaped drops बुल्गारी के इतिहास को हर साल ही दोहराती है. अब आप समझ ही गए होंगे कि आखिर अभिनेत्री अपने शॉर्ट हेयर स्टाइल का फैसला क्यों लिया होगा. क्योंकि वे स्पष्ट रूप से उस ज्वैलरी को फ्लॉन्ट करना चाहती थीं और उन्हें खुद की स्पॉटलाइट की जरूरत थी.

priyanka chopra new look-2024-05-c8044cd4cdf24aa41f008158143be7c0

अभिनेत्री के नेकलेस में लगे इन हीरों को कट करके 7 ड्रॉप शेप तैयार किया गया है जो उनके गले ही शोभा बढ़ा रहा है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. अभिनेत्री के लुक में इवेंट के दौरान ग्लॉसी लिपस्टिक और न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. उन्होंने अपनी आंखों के मेकअप को हाइलाइट किया था, जिससे उनकी खूबसूरती दोगुनी हो गई थी. ऐसे में हर किसी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर ही टिकी रहीं.

priyanka chopra short hair (1)-2024-05-7b09ced7087124e745338c7ca21d2836

काम को लेकर बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में घोषणा की कि उन्होंने मोस्ट अवेटेड फिल्म, हेड्स ऑफ स्टेट्स की शूटिंग पूरी कर ली है. इस एक्शन-कॉमेडी में प्रियंका के साथ-साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना जैसे सितारे भी हैं.(एजेंसी)