दिनदहाड़े किराना दुकान में लूट, सिगरेट लेने के बहाने आया युवक, महिला के गले से सोने की माला लेकर फरार, आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

Grocery store robbed in broad daylight; young man came on the pretext of buying cigarettes and fled with a gold necklace from a woman's neck; police are searching for the accused biker.

दिनदहाड़े किराना दुकान में लूट, सिगरेट लेने के बहाने आया युवक, महिला के गले से सोने की माला लेकर फरार, आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लारीपारा छेरकाबांधा में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. एक बाइक सवार युवक किराना दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा और मौका मिलते ही महिला दुकानदार के गले से सोने की माला झपटकर फरार हो गया. वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लारीपारा छेरकाबांधा निवासी राम प्यारी साहू गांव में किराना दुकान संचालित करती है. दुकान में रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के साथ सब्जी भी बेचती है. बुधवार दोपहर करीब 2:10 बजे वह दुकान में बैठी थी. इसी दौरान करीब 30 से 35 साल का एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा. युवक ने अपने चेहरे को बंदन रंग के गमछे से ढंक रखा था. जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी.
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने दुकान में पहुंचकर पहले चाम्स सिगरेट और माचिस मांगी. महिला ने सामान देने के बाद युवक से पैसे लिए. आरोपी ने 10 रुपये दिए. जिस पर महिला दुकानदार ने चार रुपये वापस काउंटर में रखे. इसी दौरान युवक ने अचानक महिला के गले में पहनी सोने की माला पर झपट्टा मार दिया.
आरोपित ने जोर से माला खींची. जिससे माला का कुछ हिस्सा टूटकर महिला के गले में ही रह गया. जबकि बाकी हिस्सा लेकर आरोपित मौके से फरार हो गया. वारदात के बाद महिला ने जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाने की कोशिश की. लेकिन आरोपित तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए भाग निकला.
महिला ने बताया कि झपटकर ले जाई गई माला करीब छह मासा सोने की थी. जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है. खबर मिलने पर कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. पुलिस की टीम आरोपित की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t