सुशासन तिहार के समाधान शिविर में चल रहा रिश्वतखोरी का खेल, ACB ने गुरुजी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू प्रदीप मिश्रा को किया गिरफ्तार

Bribery racket underway at the Sushasan Tihar Samadhan camp; ACB arrests Babu Pradeep Mishra for accepting a bribe of Rs 40,000 from a teacher.

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में चल रहा रिश्वतखोरी का खेल, ACB ने गुरुजी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू प्रदीप मिश्रा को किया गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तुमान इलाके में सरकार द्वारा 'सुशासन तिहार' के तहत एक 'समाधान शिविर' लगाया गया था. इस शिविर का मकसद जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना था. लेकिन इसी शिविर के भीतर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था. जिसे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल का शिक्षा विभाग से जुड़ा कोई काम अटका हुआ था. इस काम को करने के बदले में बाबू प्रदीप मिश्रा ने उनसे 40,000 रुपये की रिश्वत (घूस) मांगी थी. शिक्षक अमृतलाल घूस नहीं देना चाहते थे. इसलिए उन्होंने इसकी चालाकी से शिकायत बिलासपुर की एंटी करप्शन टीम से कर दी.
​शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया। जैसे ही समाधान शिविर के दौरान शिक्षक अमृतलाल ने बाबू प्रदीप मिश्रा को रिश्वत के 40,000 रुपये दिए. वैसे ही वहां सादे कपड़ों में मौजूद बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह और उनकी टीम ने अचानक छापा मार दिया.
शिविर के बीचोंबीच अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई से वहां मौजूद अन्य अधिकारियों कर्मचारियों और आम जनता में भारी हड़कंप मच गया. किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला.
बाबू प्रदीप मिश्रा को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें वहीं पास के कोषा विभाग के एक कमरे में ले गई. जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. टीम ने रिश्वत के पैसे जब्त कर लिए हैं और मौके पर ही सारी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है. जिसके बाद इस भ्रष्ट बाबू के खिलाफ आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t