महिला से रिकॉर्ड सुधार के नाम पर मांगी एक लाख रुपये की रिश्वत, ACB ने तहसीलदार दफ्तर के लिपिक तुलाराम को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
A woman was asked to pay a bribe of Rs 1 lakh in the name of record correction; ACB arrested Tehsildar office clerk Tularam red-handed while accepting the bribe.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसीलदार कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दबिश दी और रिश्वत लेते लिपिक तुलाराम पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के ग्राम धरमजा मुड़ा निवासी एक महिला ने शिकायत किया कि उसकी खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार करने के नाम पर तहसील कार्यालय छाल में पदस्थ बाबू तुलाराम पटेल एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था. शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत का लेन-देन करते रंगे हाथ पकड़ लिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी तुलाराम पटेल शिक्षक पद पर कार्यरत है और छाल तहसील में लिपिक के रूप में अटैच था. एसीबी टीम शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल के साथ मौके पर पहुंची थी. जहां कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जरुरी दस्तावेजों और सबूतों की जांच के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



