बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पर हेड कांस्टेबल ने की सर्विस रायफल से फायरिंग, वारदात से मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार, सस्पेंड

Head constable fired on BJP district vice president with service rifle, incident caused sensation, accused arrested and suspended

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पर हेड कांस्टेबल ने की सर्विस रायफल से फायरिंग, वारदात से मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार, सस्पेंड

बीजापुर : इस वक्त बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां एक आरक्षक जलन कुमार कर्मा ने अपनी पिस्टल से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर फायरिंग की है. इस घटना में भाजपा नेता बाल-बाल बाल बच गए. यह वारदात भैरमगढ़ नगर की है. इस घटना के बाद इलाके और राजनैतिक गलियारों मे खलबली मच गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 मई को शाम करीब 5 बजे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से लगभग 3 किमी दूर एक खुले स्थान पर हेड कांस्टेबल वाहन चालक जलन कुमार कर्मा अपने परिचित लव कुमार रायडू स्थानीय निवासी और अन्य दो व्यक्तियों से मिलने गए थे. इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई
बहस के दौरान नाराज होकर हेड कांस्टेबल जलन कुमार कर्मा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी, फायरिंग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार बाल–बाल बच गए. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. और वर्तमान में उन्हें सुरक्षा भी प्राप्त है.
घटना के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरमगढ़ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जलन कुमार कर्मा को हिरासत में ले लिया. और उसकी सर्विस रिवाल्वर भी जब्त कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद एसपी ने प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं. इस तरह की घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB