राजधानी में 8 साल की बच्ची को 40 वर्षीय रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

In the capital, a 40-year-old relative made an 8-year-old girl a victim of lust, the innocent girl narrated her ordeal while crying, the accused has been arrested

राजधानी में 8 साल की बच्ची को 40 वर्षीय रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 40 साल के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है. इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थी. इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी रिश्तेदार ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
कबीर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB