भारी बारिश का कहर!, मोटर पंप को निकालने के दौरान धंसा कुआं, मलबे में दबकर पति-पत्नी और बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम
Heavy rain wreaks havoc!, Well collapses while removing motor pump, husband, wife and son die after being buried under debris, mourning spreads in the village
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बनवार में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए. जिनकी पहचान छोटू राम श्रीवास उम्र 65 साल, उनकी पत्नी कंचनबाई श्रीवास उम्र 53 साल और बेटे गोविंद श्रीवास उम्र 30 साल के रुप में हुई है. तीनों की मौत की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जड़गा चौकी के ग्राम बनवार में कुएं में लगाए गए मोटर पंप को निकालने के दौरान अचानक पूरा कुआं धंस गया. जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की कुएं के मलबे में दबने से मौत हो गई. हादसे की खबर पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची.
परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि सुबह जब बच्चों ने देखा कि कुआं धंसा हुआ है और माता-पिता और बड़ा भाई घर पर नहीं हैं, तो खोजबीन शुरू की गई. शक है कि पंप निकालने के दौरान छोटू राम और उनकी पत्नी कुएं में गए होंगे. और जब बेटे गोविंद ने उन्हें बचाने की कोशिश की होगी. तो वह भी धंसते कुएं में दब गया होगा. हालाँकि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल से दूर रहने की अपील की जा रही है. फिलहाल मलबा हटाकर तीनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है. इस घटना से परिवार और गांव में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



