तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, 60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, 5 नाबालिग घायल, एक बच्चे की हालत नाजुक
High speed and steep slope proved fatal, tractor fell into a 60-foot deep ditch, driver died tragically, 5 minors injured, one child is in critical condition.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपरटोला घाट में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार 5 नाबालिग घायल हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा अपने ट्रैक्टर में 5 नाबालिगों को बैठाकर पीपरटोला घाट पार कर रहा था. इसी दौरान ढलान और मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर बिरझूनगर का निवासी मनीराम उम्र 28 साल की मौके पर ही सांसें थम गई.
ट्रैक्टर में सवार 5 नाबालिगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. जिनका इलाज जारी है. इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



