तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

High speed trailer crushed mother and son riding a bike, died on the spot, unknown driver absconded, angry villagers blocked the road

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को खबर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सडक़ पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी स्थित चारपारा मोहल्ले के पास रात करीब 9:15 बजे ग्राम जांजी निवासी 28 साल के हरीश सिंह अपनी 50 साल की मां शकुन बाई क्षत्रिय के साथ एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर बिलासपुर में  कथा-पूजन में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था.
तभी यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सडक़ पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यह जाम करीब 3 घंटे तक चला, जिससे दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
चश्मदीदों के मुताबिक वाहन बहुत तेज था और लापरवाही से चल रहा था. घटना की खबर मिलते ही ग्रामवासियों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और सभी ने ओवरलोड वाहनों पर रोक, स्पीड ब्रेकर निर्माण और मृतकों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया.
सूचना पर एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी सिद्धार्थ बघेल, तहसीलदार सोनू अग्रवाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही हादसे वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण और ओवरलोड/ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने डायल 112 पर खबर दी. जिसके बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्च्यूरी भेजा गया. मौके पर सीएसपी सिद्धार्थ बघेल भी पहुंचे हुए थे और उन्होंने जांच की स्थिति का जायजा भी लिया. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात ट्रेलर की पहचान की जा रही है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB