शादी का झांसा देकर तीन साल तक ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म, जिला पंचायत का असिस्टेंट डायरेक्टर शादीशुदा दिग्विजय दास महंत गिरफ्तार

Married Assistant Director of Zila Panchayat Digvijay Das Mahant arrested for raping a woman after blackmailing her for three years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर तीन साल तक ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म, जिला पंचायत का असिस्टेंट डायरेक्टर शादीशुदा दिग्विजय दास महंत गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिला पंचायत में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत दिग्विजय दास महंत को रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. आरोपी मूलत: कटघोरा का रहने वाला है और जांजगीर में अधिकारी के तौर पर काम कर रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक दिग्विजय दास महंत ने एक महिला से जान पहचान बनाकर मोबाइल से बातचीत करने लगा और शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. उसने खुद को कुंवारा बताया. जबकि वह शादीशुदा है. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया.
पीड़िता की शिकायत पर 28 जून 2025 को जांजगीर थाने में मामला दर्ज हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस ने फौरन एक्शन लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB