शराबी ऑटो चालक की ठोकर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, सड़क हादसे में मैकेनिक की गई जान, वाहन चालक फरार, इलाके में पसरा मातम

Retired teacher dies after being hit by drunken auto driver mechanic dies in road accident driver absconds mourning spread in the area

शराबी ऑटो चालक की ठोकर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, सड़क हादसे में मैकेनिक की गई जान, वाहन चालक फरार, इलाके में पसरा मातम

शराबी ऑटो चालक की ठोकर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

बिलासपुर/चकरभाटा : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के चकरभाटा मार्ग में शराबी ऑटो चालक की ठोकर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  पूरा मामला बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार वालो को खबर कर हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शाम के करीब 7 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए समीप नाली में समा गई. इस दौरान ऑटो चालक भी वहां के साथ नाली में गिर पड़ा. वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक व्यक्ति की पहचान शत्रुहन प्रसाद वर्मा उम्र उम्र 65 साल वार्ड नंबर 11 नगर पालिक परिषद बोदरी का होना बताया गया. जो की सेवानिवृत्त हेडमास्टर थे. परिजनों ने बताया की मृत शिक्षक रविवार की शाम घर से सामान खरीदारी के लिए बाजार गए हुए थे. यहां से खरीदारी कर अपने  पल्सर मोटरसाइकिल में सवार होकर घर वापस लौटते रहे थे. इसी दौरान वह यह हादसे का शिकार हो गए. अनियंत्रित होकर ऑटो चालक द्वारा ठोकर मारी गई. जिससे पूर्व हेडमास्टर वर्मा सर गंभीर रुप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
कया निवासी वर्तमान वार्ड नंबर 11 नगर पालिका परिषद बोदरी शत्रुघ्न वर्मा बहुत ही सरल, सहज, धनी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. वर्मा 35 साल से शिक्षक के पद में रहकर अपनी सेवाए दे. जो कि 2019- 20 में शासकीय माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा से हेडमास्टर के पद से सेवामुक्त हुए. उनकेआकस्मिक निधन से इलाके में मातम पसर गया. 
गौरतलब है कि देशी व अंग्रेजी शराब दुकान बोदरी / चकरभाठा के अंतिम छोर में स्थित होंने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं. नशे में चूर शराबियों द्वारा घनी आबादी क्षेत्र चकरभाठा मुख्य मार्ग मे तेज रफ्तार से गाड़ियाँ दौड़ाते हैं. जिसकी वजह से ऐसे हादसे होते हैं.
उक्त मार्ग में शराब दुकान होने की वजह से पूरे सड़क पर शराबियों की भीड़ रहती है. जिसकी वजह से महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो जाता है. नगर के एकमात्र सड़क पर महिलाएं और पुरुष मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर जाते थे. जो शराब दुकान के खुलने के बाद बंद हो गया है. शाम के समय यह भीड़ और ज्यादा हो जाती है.
एक सर्वे के मुताबिक इस मार्ग पर जबसे दारुभट्टी चालू हुई है तब से लेकर अभी तक सैकड़ों लोग सड़क हादसों में से घायल हुए हैं. और मृतकों की तादाद अर्धसतक को छुने वाली है. इतनी सारे हादसे होने के बाद भी प्रशासन के आला अधिकारी हाथ में हाथ धरे बैठी हुए है.
अभी शादियों का दौरा शुरु हो चुका है. जिससे बाजारों में भीड़ भाड़ शुरु हो चुकी है. क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम बाजारों में नगर पालिका बोदरी चकरभाठा बाजार की गिनती आती है जहां दूर-दूर से क्षेत्र की जनता सामान खरीदने के लिए आती है. ऐसे में यहा यातायात कि सुचारु रुप से चले ऐसी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए.
इस क्षेत्र के बड़े बड़े जनप्रतिनिधि का भी इस ओर ध्यान नही जाता है. जब भी कोई बड़े नेता मंत्री का आना होता है, तब पूरा प्रशासनिक अमला यातायात की व्यवस्था में लग जाता है. और जाने के बाद यातायात की हालत पहले जैसा बदतर हो जाती है. इस क्षेत्र में एयरपोर्ट होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा यातायात की कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था अब तक नही की गई है.
जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. इसके बावजूद वाहन चालक सावधानी नहीं बरत रहे हैं. सबसे ज्यादा लापरवाही तेज रफ्तार में वाहन चलाने की सामने आ रही है. तेज गति से वाहन चलाने वाले लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं. जहां चार पहिया वाहन तेज गति से चल रहे हैं. वहीं बाइक चालक भी निर्धारित गति सीमा से दुगनी रफ्तार पर फर्रांटे भरते नजर आ रहे हैं. हाल के दिनों में कई सड़क हादसे हुए हैं.
जिनमें लोगों की जानें गई हैं. जानकारी सामने आ रही है कि हफ्ते' में करीब 10 गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं. जिसमें 80 फीसदी हादसों में तेज रफ्तार ही घटना की असल वजह है.
लेकिन इन हादसों के बाद भी प्रशासन द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. कई क्षेत्रों में लोग न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं. बाइक चालकों की लापरवाही भी चिंताजनक है. कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. जब तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण गंभीर हादसे हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सड़क हादसे में मैकेनिक की गई जान, वाहन चालक फरार

कोरबा : कोरबा में कुसमुंडा-गेवरा मार्ग में मनगांव बाजार के समीप तेज रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया. हादसे में दोपहिया सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात मूलतः हाजीपुर बिहार निवासी वकील खान 41 साल लंबे समय से बांकीमोंगरा थानांतर्गत रेलवे दफाई भैरोताल में रह रहा था. वह गंगानगर में अपने दोस्त राजेश के गैरेज में काम कर पत्नी व पुत्र का भरण पोषण करता था. रोजाना की तरह वकील खाना खाने घर आया था. जहां से शाम करीब चार बजे अपनी बाइक नम्बर CG12 BK 2303 में सवार होकर काम पर जा रहा था.
वह कुसमुंडा गेवरा मार्ग में मनगांव बाजार के पास पहुंचा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया. हादसे में मैकेनिक के सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई. खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया. जहां से सघन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
साथ ही घटना की जानकारी वकील खान के परिजनों को दी गई. वे देर रात अस्पताल पहुंचे. उनकी मौजूदगी में घायल मैकेनिक का इलाज जारी था. उसने मंगलवार की तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अस्पताली मेमों मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. परिजन मृतक के शव को लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI