इंसानियत हुई शर्मसार, महिला के अधजले शव को पुलिस ने नगर पालिका की कचरा गाड़ी से भेजा अस्पताल, बिफरे लोग, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

Humanity was shamed, police sent the half-burnt body of a woman to the hospital in the garbage vehicle of the municipality, people got angry, sub-inspector suspended

इंसानियत हुई शर्मसार, महिला के अधजले शव को पुलिस ने नगर पालिका की कचरा गाड़ी से भेजा अस्पताल, बिफरे लोग, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

कोरबा : कोरबा में एक महिला की मौत के बाद शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने की घटना सामने आई है. यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है और प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है. बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र में एक महिला की अधजली लाश मिली थी. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई. जिसके कारण नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर अस्पताल ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के के सोमवारी बाजार के पास कालोनी में एक महिला की अधजली अर्धनग्न लाश मिली. जिसकी पहचान गीता श्री विश्वास के रुप में की गई. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई. जिसके कारण नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर बहुत गंभीरता से मामले को लिया गया है. वही जांच अधिकारी  उप निरीक्षक (ASI) पृथ्वीराज मोहंती को सस्पेंड कर दिया गया है. 
पुलिस जांच में पता चला है कि एसईसीएल कॉलोनी निवासी गीता श्री विश्वास पति स्व अहिन्दर विश्वास उम्र 65 साल जो घर में अकेली थी. महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की है आगे की जांच की जा रही है. और कौन-कौन दोषी है इस पर आगे की जांच की जा रही है.
इस मामले में प्रशासन की लापरवाही की वजह से शव को कचरा गाड़ी में ले जाना पड़ा. जो एक बड़ी विडंबना है. जिले के सभी जिम्मेदारों को इस घटना पर संज्ञान लेते हुए ध्यान देने की जरुरत है. ताकि ऐसी घटना जिले में फिर ना हो इस घटना की जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. शव को ले जाने के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए. ताकि ऐसी घटना फिर ना हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB