कबीरधाम में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैगा जनजातीय महिलाओं की मौत, गांव में शोक की लहर

Nature's fury in Kabirdham, two Baiga tribal women died after being struck by lightning, wave of mourning in the village

कबीरधाम में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैगा जनजातीय महिलाओं की मौत, गांव में शोक की लहर

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और वज्रपात का कहर जारी है. कई जिलों में बारिश के बीच हादसे की खबर है. कहीं कच्चे मकान में दबकर मौत की खबर है. तो कहीं वज्रपात की वजह से जान जा रही है. आकाशीय बिजली को लेकर कबीरधाम जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैगा जनजातीय महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान तिहरी बाई उम्र 45 साल और राम बाई उम्र 30 साल के रुप में हुई है. जो एक ही परिवार की सदस्य थीं.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित गांव वाहपानी के भलनीदादर मोहल्ला की रहने वाली दो महिलाएं घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में चरोटा भाजी (साग) तोड़ने गई थीं. बारिश होने लगी. बारिश से बचने महिलायें पेड़ के नीचे खड़ी थीं. अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी. जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.
वहीं दूसरी घटना बोड़ला ब्लॉक के भौराटोला गांव की है. जहां खेत में धान की रोपाई करने गई बैगा नाबालिग की बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. इसी इलाके की एक और नाबालिग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई.
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है. रायपुर में बीते 72 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है. जिससे कई इलाकों में जलभराव की हालत बन गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और तेज बारिश की संभावना है. इन क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.
येलो अलर्ट: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.
ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB