रिश्तों का बेरहमी से कत्ल, बेटे ने लकड़ी के पटिया से हमला कर 65 वर्षीय मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा धनेश्वर खुद पहुंचा पुलिस के पास, कारण अज्ञात
A brutal murder of a relationship: A son beat his 65-year-old mother to death with a wooden plank. The accused, Dhaneshwar, himself went to the police, the reason is unknown.
बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के कारण एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. जिससे मामले ने और भी गंभीर रुप ले लिया. यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मतुाबिक पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना की खबर पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी. वारदात के बारे में सबूत जुटाए जा रहे हैं. घर के अंदर महिला का शव गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. शुरूआती जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा उम्र 65 साल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा उम्र 42 साल बताया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां बुरी तरह हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. घर का माहौल मातम में बदल गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



