पति को शराब लेने भेजकर पत्नी से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, गांव के रिश्तेदार ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी सुधीर को किया गिरफ्तार

Husband sent to buy liquor, wife raped, threatened with death, village relative carried out the incident, police arrested accused Sudhir

पति को शराब लेने भेजकर पत्नी से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, गांव के रिश्तेदार ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी सुधीर को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : आरोपी रिश्तेदार ने महिला के पीटीआई को शराब लाने के लिए दुसरे गांव भेज दिया. सूनेपन का फायदा उठाकर उसकी पत्नी के दुष्कर्म दर दिया. इस मामले में थाना कापू पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कापू में 10 मई 2026 को स्थानीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी. इसी दौरान परिचित रिश्तेदार सुधीर किस्पोट्टा उनके घर आया और महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दियाकुछ देर बाद पति के घर से जाने के बाद आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला को अकेला पाकर उसके विरोध के बावजूद बलपूर्वक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर मौके से भाग गया.
लोक लाज के डर से महिला रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी. बाद में महिला ने हिम्मत जुटाकर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. महिला की रिपोर्ट पर थाना कापू में आरोपी सुधीर किस्पोट्टा के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 64(2)(f) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया. रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई बाद अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
सुधीर किस्पोट्टा उम्र 54 साल निवासी पखनाकोट, थाना कापू, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t