मृतकों के नाम पर कारोबार कर करोड़ों की टैक्स चोरी में लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी का खुलासा

Iron trader Aman Agarwal arrested for tax evasion worth crores by doing business in the name of dead people, fake purchases worth Rs 144 crores from bogus firms revealed

मृतकों के नाम पर कारोबार कर करोड़ों की टैक्स चोरी में लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी का खुलासा

रायपुर : रायपुर के एक कारोबारी को जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया. शहर के लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को बोगस फर्म के जरिए जीएसटी चोरी करने का आरोप है. यह कार्रवाई स्टेट GST के अधिकारियों ने की है. आरोपी अमन अग्रवाल के टैक्स चोरी के चलते राज्य सरकार को 26 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है.
यह कार्रवाई स्टेट GST के अधिकारियों ने की है. ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में 262 करोड़ की खरीदी-बिक्री बोगस फर्मों से की गई. कारोबारी ने 26 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और छत्तीसगढ़ के दूसरे फॉर्म को बेचना दिखाया था. जबकि यह फर्म फर्जी निकले. जिसके चलते सरकार को 26 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है. अमन अग्रवाल आयरन स्क्रैप, लोहे के कारोबार करता है.
10 बोगस फर्म बनाकर की हेराफेरी
मिली जानकारी के मुताबिक लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का मालिक है. जीएसटी के सेक्शन 69, 132 बी के तहत इस पर कार्रवाई की गई है. कारोबारी के खिलाफ 10 बोगस फर्म से खरीदी करना दिखाकर टैक्स की हेराफेरी करने का आरोप है. वहीं आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां इस पूरे मामले की सुनवाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB