आपके आधार कार्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल? तुरंत कर लें उसे ‘Lock’, तुरंत ON कर बायोमेट्रिक लॉक, SMS से पाएं VID

Is your Aadhaar card being misused? Lock it immediately, turn on biometric lock immediately, get VID via SMS

आपके आधार कार्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल? तुरंत कर लें उसे ‘Lock’, तुरंत ON कर बायोमेट्रिक लॉक, SMS से पाएं VID

आधार कार्ड भारतीयों के लिए एक अहम दस्तावेज है. बैंक में खाता खुलवाना हो. लोन लेना हो या फिर सरकारी सुविधाओं का फायदा लेना हो. हर जगह आपसे आधार कार्ड मांगा जाएगा. आधार कार्ड से कई काम आसानी से हो जाते हैं. लेकिन अगर इसे इस्तेमाल करने में सावधानी नहीं बरती, तो इसका दुरुपयोग भी हो सकता है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें आधार कार्ड के जरिए धोखाधड़ी की गई है. दरअसल, आधार कार्ड से हमारे बायोमैट्रिक समेत कई पर्सनल डेटा जुड़ा होता है और धोखेबाजों इन्हीं डिटेल्स का गलत इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी, पहचान की चोरी या किसी सर्विस तक अनअथॉराइज एक्सेस के लिए करते हैं.
लेकिन आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके आधार का दुरुपयोग हो रहा है या नहीं? हालांकि आप इसे सीधे चेक नहीं कर सकते हैं. लेकिन आप यह जरुर देख सकते हैं कि आपके आधार नंबर का इस्तेमाल पहले कहां-कहां किया गया है. लोगों को अपने आधार को सुरक्षित रखने और उसके इस्तेमाल पर नजर रखने में मदद करने के लिए, UIDAI ने टूल पेश किए हैं.
आपके आधार नंबर के उपयोग की निगरानी में मदद के लिए यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है:

आधार कार्ड की यूज हिस्ट्री कैसे चेक करें?
1. मायआधार पोर्टल पर जाएं. https://myaadhaar.uidai.gov.in
2. अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड डालें और 'लॉगिन विद ओटीपी' पर क्लिक करें.
3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. अपने अकाउंट तक पहुंचने के लिए इसे दर्ज करें.
4. 'ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' ऑप्शन चुनें और उस अवधि के लिए डेट रेंज चुनें जिसे आप रिव्यू करना चाहते हैं.
5. लॉग चेक करें और किसी भी अपरिचित या संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तलाश करें. अगर आपको अनअथॉराइज्ड एक्टिविटी का पता चलता है. तो फौरन UIDAI को इसकी सूचना दें.

आप रिपोर्ट करने के लिए ये भी कर सकते हैं:
यूआईडीएआई की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें.
अपनी रिपोर्ट लिखें और उसे ईमेल: help@uidai.gov.in पर भेजें.

यूआईडीएआई (UIDAI) ने Aadhar धारकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक फीचर दिया है. यह आधार बायोमेट्रिक्स को Lock और अनलॉक करने की सुविधा है. यह ऑनलाइन धोखाधड़ी और सूचना के दुरुपयोग से बचाने में बहुत उपयोगी है. जब Aadhaar लॉक होता है. तो कोई भी ऑनलाइन प्रमाणीकरण नहीं हो सकता.
Aadhar बायोमेट्रिक लॉक क्या है?
यह एक ऑनलाइन सुविधा है. इसे UIDAI ने डिज़ाइन किया है. Aadhar नंबर धारकों की सुरक्षा मजबूत होती है. Aadhar को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं. यह आधार के गलत उपयोग को रोकता है. विशेषकर ऑनलाइन प्रमाणीकरण या सत्यापन के लिए कई पोर्टल और सरकारी वेबसाइटों पर। यह Aadhar की सुरक्षा बढ़ाता है.
Aadhar कार्ड को लॉक कैसे करें?
आधार कार्ड धारक UIDAI वेबसाइट पर या mAadhaar एप से लॉक कर सकते हैं. यह बहुत आसान प्रक्रिया है.
myAadhaar पोर्टल से लॉक करें:
myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं.
‘Lock/Unlock Aadhaar’ विकल्प चुनें.
‘Lock Aadhaar’ चुनें और VID नंबर डालें. 16 अंकों का VID नंबर जरुरी है.
अगर VID नहीं है तो SMS से जनरेट करें. GVID स्पेस UID के आख़री 4 या 8 अंक लिखकर 1947 पर भेजें. उदाहरण: GVID 1234.
UID लॉक रेडियो बटन चुनें. UID नंबर, पूरा नाम, पिन कोड भरें. सुरक्षा कोड भी दर्ज करें.
‘Send OTP’ विकल्प चुनें.
OTP दर्ज करें और अपना Aadhar नंबर लॉक करें.
Aadhar बायोमेट्रिक अनलॉक कैसे करें?
आधार नंबर को अनलॉक करने के लिए। 16 अंकों का VID होना जरुरी है. अगर VID भूल गए हैं. तो SMS सेवा से हासिल कर सकते हैं.
यह aadhaar अनलॉक के लिए जरुरी है.
आधार कार्ड बायोमेट्रिक अनलॉक प्रक्रिया
VID फिर से हासिल करें:
RVID स्पेस UID के अंतिम 4 या 8 अंक
1947 पर SMS करें. उदाहरण: RVID 1234.
UIDAI वेबसाइट पर जाएं. https://myaadhaar.uidai.gov.in
अनलॉक विकल्प चुनें.
अपना नवीनतम VID और सुरक्षा कोड डालें.
आगे बढ़ें और ‘Send OTP’ विकल्प चुनें.
OTP दर्ज करें और अपना Aadhaar अनलॉक करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

Aadhaar Card लॉक के फायदे
इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार नंबर को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा प्रदान की है. इस फीचर की मदद से आप अपने आधार की सुरक्षा खुद कर सकते हैं. यदि आपको संदेह है कि आपका आधार नंबर किसी अनधिकृत व्यक्ति तक पहुंच गया है, या आप फर्जी KYC, जाली लोन या सिम क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो आप अपने आधार नंबर को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं.
लॉक करने से पहले जान लें ये बातें
लॉक होने के बाद कोई भी आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपके पास वर्चुअल आईडी (VID) होना आवश्यक है. यदि आपके पास VID नहीं है, तो आप इसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in से आसानी से जनरेट कर सकते हैं. ध्यान दें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि वेरीफाई के लिए OTP उसी नंबर पर भेजा जाएगा. आइए जानते है कुछ आसान से स्टेप्स जिन्हें फॉलो कर आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं.

अपने Aadhaar Card को कैसे करें लॉक?
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
अपना आधार नंबर और OTP दर्ज कर लॉगिन कर लें
लॉगिन करने के बाद “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं.
वहां “Aadhaar Lock/Unlock” का विकल्प पर क्लिक करें.
फिर “लॉक यूआईडी” को चुनें.
अब अपना VID और कैप्चा कोड दर्ज कर Submit पर क्लिक करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB