वन परिक्षेत्र में चल रहा जंगलराज, रेंजर की हरकतों से महिला कर्मचारी ने लगाई झूठे आरोप के खिलाफ इंसाफ की गुहार, पुलिस बोली- सबूत लाओ

Jungle Raj prevailing in the forest area, female employee pleaded for justice against false allegations of the ranger due to his actions, police said- bring proof

वन परिक्षेत्र में चल रहा जंगलराज, रेंजर की हरकतों से महिला कर्मचारी ने लगाई झूठे आरोप के खिलाफ इंसाफ की गुहार, पुलिस बोली- सबूत लाओ

कबीरधाम : वन विभाग का रेंजर अनुराग वर्मा जंगल का राजा बन बैठा है. लोहारा वन परिक्षेत्र के रेंजर अनुराग वर्मा को इतना गुरुर है कि क्षेत्र के नेता, विधायक सभी इनके मुरीद हैं. इन सभी के संरक्षण के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है. खुद कहता है कि कितना भी शिकायत कोई भी करें कोई कुछ नहीं बिगाड सकते और ना कुछ जांच करा सकते हैं. अगर जांच शुरु भी होती है तो खानापूर्ति कर दिया जाता है.।

रेंजर अनुराग वर्मा पर गंभीर आरोप
आरोप है कि डेलीविजेस में इनके दफ्तर में कार्यरत एक युवती पर इनकी बर्बरता इस हद तक जा पहुंची है कि अब युवती अपनी जान देने की बात कह रही है. युवती अपनी बीमार मां के साथ रहती है. लोहारा परिक्षेत्र दफ्तर में पूर्व वन मंत्री के सहयोग से इन्हे दैनिक वेतनभोगी के पद पर नियुक्ति कराई गई थी. अकेली मातहत दैनिक वेतनभोगी अपनी नौकरी बचाने जुल्म सहते हुए अपनी पुरी निष्ठा से कार्य को इमानदारी के साथ कर्तव्य निभाती रही है.
रेंजर की बुरी नजर युवती पर लग लग गई. रेंजर अपने मक़सद में कामयाब नही हो पाया तो ऑफिस की फाइल चोरी का इल्ज़ाम लगाकर थाने में झुठी शिकायत कर दिया इतना ही नहीं रेंजर के बंगले में ड्यूटी लगा दिया. एक साल से मानदेय भी रोकने का आरोप है. अब इनके कृत्य से परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को शिकायत लिखित में दी है. पीडि़ता का कहना है कि थाना द्वारा सबुत मांगा जा रहा है.
अब अकेले दफ्तर में बुलाकर छेड़छाड़ का सबुत पीड़िता कैसे लाए और इस पीडिता के उपर जुल्म का कोई रक्षा नही करते देखने वाले अन्य कर्मचारी कैसे ये जंगल राजा के खिलाफ गवाही देंगे. यह समझने वाले समझ सकते हैं लेकिन यहां जिन्हें समझ कर इस पीड़िता की मदद करना चाहिए. इनके अधिकार को दिलानी चाहिए. उन्हें नजर नहीं आ रहा है अब क्यों नहीं आ रहा है यह समझ सकते हैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB