तांत्रिक पूजा के लिए तेंदुआ का शिकार, दो तेंदुए की खाल, हड्डी और नाखून के साथ अलग-अलग जिलों के 5 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Leopard hunted for tantric rituals, five accused from different districts arrested with two leopard skins, bones and nails, investigation underway

तांत्रिक पूजा के लिए तेंदुआ का शिकार, दो तेंदुए की खाल, हड्डी और नाखून के साथ अलग-अलग जिलों के 5 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

कबीरधाम : तरेगांव रेंज के ग्राम गुडली और कबीरधाम रेंज के ग्राम चोरभट्टी में दो तेंदुए की खाल बरामद हुआ है. साथ ही 5 आरोपी भी पकड़े गए हैं. जिन्होंने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तेंदुए का शिकार किया था. यह मामला कवर्धा वनमंडल क्षेत्र का है. खास बात ये है कि मामले में वन विभाग की लोकल इंटेलिजेंस फेल रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो भोपाल (मप्र) और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल (रायपुर) से मिले गुप्त इनपुट के आधार पर की गई. 20 मार्च को वन विभाग की संयुक्त टीम ने तरेगांव क्षेत्र के ग्राम गुडली और कबीरधाम परिक्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में एक साथ दबिश दी. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो तेंदुआ खाल, हड्डियां और नाखून बरामद किए गए. इससे साफ है कि यह मामला सिर्फ शिकार का नहीं, बल्कि वन्यजीवों के अवैध इस्तेमाल का भी है.
गिरफ्तार आरोपियों में संतराम पिता बिहारी धुर्वे निवासी ग्राम चोरभट्टी, सुखराम पिता बुधारी मेरावी निवासी ग्राम गुडली, अघनू पिता भागुराम धुर्वे निवासी ग्राम आमानारा, सहैततर पिता तिरिथ राम मरकाम निवासी ग्राम सिंघारी और कनस पिता ईतवारी टेकाम निवासी ग्राम बेंदा शामिल है. आशंका है कि यह गिरोह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो वन्यजीवों के शिकार और उनकी तस्करी में सक्रिय है.
आगे मामले की जांच में खुलेंगे और नए राज कवर्धा वनमंडल एसडीओ अभिषेक केशरवानी का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि जब्त खाल कितनी पुरानी है. जब्त खाल को जांच के लिए भेजा जा रहा है. वहीं आरोपियों को 13 दिन की रिमांड पर लिया गया है. अहम खुलासे होने की उम्मीद है.
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो भोपाल से लगातार इनपुट मिल रहे हैं. जिस पर छत्तीसगढ़ में अन्य जगहों पर भी वन्यजीव खाल बरामद हो रहे हैं. 3 दिन पहले दंतेवाड़ा में एक बाघ और एक तेंदुए की खाल बरामद हुई थी. मामले में डिप्टी रेंजर सहित 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. एक दिन पहले ही केशकाल में भी एक तेंदुए की खाल बरामद हुई है.
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तेंदुआ की खाल, नाखून और हड्डी का उपयोग तांत्रिक पूजा के लिए किया जाना था. तांत्रिक पूजा के लिए तेंदुआ का शिकार किया गया था. हालांकि तेंदुआ का शिकार कब किया गया है. इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
आरोपी
संतराम पिता बिहारी धुर्वे निवासी ग्राम चोरभट्टी
सुखराम पिता बुधारी मेरावी निवासी ग्राम गुडली
अघनू पिता भागुराम धुर्वे निवासी ग्राम आमानारा
सहैततर पिता तिरिथ राम मरकाम निवासी ग्राम सिंघारी
कनस पिता ईतवारी टेकाम निवासी ग्राम बेंदा
सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB