इंस्टाग्राम में दोस्ती कर प्यार का वादा, शादी का झांसा देकर कई बाद शारीरिक संबंध, फिर विवाह से इंकार, आरोपी करण गिरफ्तार

Made friendship on Instagram and promised love, made physical relations several times by giving false promise of marriage, then refused to marry, accused Karan arrested

इंस्टाग्राम में दोस्ती कर प्यार का वादा, शादी का झांसा देकर कई बाद शारीरिक संबंध, फिर विवाह से इंकार, आरोपी करण गिरफ्तार

दुर्ग : पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर जिला के तखतपुर से गिरफ्तार किया है. युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर प्यार का वादा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वो मुकर गया. यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक छावनी बस्ती की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि बिलासपुर के तखतपुर के पकरिया निवासी करण यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है. पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की.
इस दौरान पुलिस को मोबाइल लोकेशन से पता चला कि युवक तखतपुर में अपने गांव में है. खबर मिलते ही टीआई ने एक टीम को शनिवार सुबह को भेजा. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया डिपरापारा से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले साल उससे मिला था. उसने उससे कहा कि वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है. वो युवती को एक होटल में ले गया. वहां उसके मना करने के बाद भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद उसने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया और रेप किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB