दवा उधार देने से मना करने पर मेडिकल व्यवसायी चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Medical businessman uncle-nephew attacked on refusing to give medicine on credit, police arrested four accused
लोरमी : लोरमी थाना के अंतर्गत ग्राम कोदवामहंत में उधारी दवाई देने से मना करने पर मेडिकल व्यवसायी चाचा-भतीजे पर प्राणघातक हमला कर चोंट पहुचाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को प्रदीप जायसवाल पिता मौजी राम जायसवाल निवासी ग्राम कोदवामहंत ने लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव में ही खुशबू मेडिकल स्टोर का संचालन करता है. घटना दिनांक को शाम 7 बजे मेडिकल स्टोर में प्रार्थी का भतीजा चेतन जायसवाल पिता दिलीप बैठा हुआ था. उस समय गांव का ही नेतराम जायसवाल दवाई खरीदने मेडिकल स्टोर आया. तब प्रार्थी का भतीजा चेतन ने कहा कि उधारी दवाई नहीं मिलेगा. पुराना पैसा पहले बताओ कहकर दवाई देने से मना कर दिया.
नेतराम ने बताया कि मैं पुराना पैसा तुम्हारे चाचा को दे दिया हूं. यह बात सुनकर चेतन ने दवाई दे दिया. इस घटना के कुछ देर बाद बाद प्रार्थी प्रदीप, मेडिकल स्टोर आया, तब उसके भतीजे चेतन ने पूरी बात बताई. आधे घंटे बाद साढ़े 7 बजे नेतराम का छोटा भाई दिलहरण खरीदे हुए सभी दवाई को वापस करने आया. तब प्रार्थी ने कहा कि सुबह आकर वापस कर देना.
इसबात पर दिलहरण बहस करने लगा और फिर चला गया. इस घटना के बाद प्रार्थी प्रदीप और उसका भतीजा चेतन घर जाने के लिए मेडिकल स्टोर को बंद किए ही थे कि रात 8 बजे मेडिकल स्टोर के सामने सड़क में नेतराम और उसके दो भाई दिलहरण, छोटू, और उसका पिता गीताराम आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखें डंडा से मारपीट किया और हाथ से धक्का मुक्की करते हुए ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गांव के ही नारद जायसवाल और प्रमोद डड़सेना बीच बचाव करने आए. लेकिन वे नहीं माने और चाचा भतीजे को हमला पर हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए. इस घटना में गंभीर रुप से घायल चाचा प्रदीप और उसके भतीजे चेतन को नाजुक हालत में लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए गीताराम पिता कोडकू जायसवाल और उसके तीनों बेटे नेतराम, दिलहरण और छोटू के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351 (2), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने पुलिस टीम भेज कर फौरन चारों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया.
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर चार आरोपियों के खिलाफ जुर्म कायम किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांव में अशांति फैलाने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी वाले चारों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है. पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
दिलहरण पिता गीताराम जायसवाल उम्र 29 साल
गीता उर्फ मुन्ना पिता कोडकुराम उम्र 55 साल
नेतराम जायसवाल पिता गीताराम उम्र 34 साल
आदित्य जायसवाल पिता गीताराम उम्र 24 साल
सभी निवासी ग्राम कोदवा महंत
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



