सड़क पर जन्मदिन मना रहे बदमाशों का उत्पात, हुड़दंग में पलटा सीमेंट से भरा कैप्सूल वाहन, फिर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हिरासत में आरोपी

Miscreants celebrating a birthday on the road caused a commotion, overturned a capsule vehicle loaded with cement, then brutally beat the driver, and the accused was taken into custody.

सड़क पर जन्मदिन मना रहे बदमाशों का उत्पात,  हुड़दंग में पलटा सीमेंट से भरा कैप्सूल वाहन, फिर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हिरासत में आरोपी

सक्त्ती : डभरा थाना क्षेत्र से आ रही है। सड़क पर जन्मदिन मनाने का ऐसा ‘खूनी शौक’ कि एक बेगुनाह कैप्सूल वाहन ड्राइवर की जान जाते-जाते बची. कुछ मनचले युवकों की हुड़दंगई ने न सिर्फ एक कैप्सूल वाहन को पलटा दिया. बल्कि ड्राइवर के साथ ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर आपकी रुह कांप जाएगी.
ये तस्वीरें गवाह हैं उस कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते ‘बर्थडे सेलिब्रेशन’ की, जहां चंद युवाओं की मस्ती किसी की मौत का सबब बन सकती थी. मामला डभरा थाना क्षेत्र के सपोस गांव का है. यहां सड़क के बीचों-बीच कुछ मनचले युवक जन्मदिन मना रहे थे.
तभी वहाँ से एक कैप्सूल वाहन गुजरा. हुड़दंगियों ने न सिर्फ ट्रक को जबरन रोकने की कोशिश की. बल्कि गुंडागर्दी दिखाते हुए वाहन पर चढ़ गए. हद तो तब हो गई जब इन सिरफिरे युवकों ने चलते वाहन की चाभी छीन ली चाभी निकलते ही वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया और भारी-भरकम सीमेंट से भरी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत पर ही पलट गया.
इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी इन हुड़दंगियों का दिल नहीं पसीजा. वाहन पलटने के बाद ड्राइवर जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर बाहर निकला. लेकिन मौके पर युवकों की भीड़ ने उसे बचाने के बजाय लात-घूसों से बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया. ड्राइवर को चेहरे और शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं.
मामले की खबर मिलते ही डभरा पुलिस हरकत में आई. मौके पर बने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
सवाल यह उठता है कि आखिर इन युवाओं में कानून का खौफ खत्म क्यों हो गया है? क्या बीच सड़क पर जन्मदिन मनाना और किसी की जान से खेलना अब महज ‘मस्ती’ रह गया है? डभरा पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB