हत्याकांड के आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत, कांग्रेस ने किया न्यायिक जांच की मांग, पुलिस पिटाई से जेल में बंद युवक की जान जाने का लगाया आरोप

Suspicious death of murder accused in jail Congress demands judicial inquiry alleges death of jailed youth due to police beating

हत्याकांड के आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत, कांग्रेस ने किया न्यायिक जांच की मांग, पुलिस पिटाई से जेल में बंद युवक की जान जाने का लगाया आरोप

कबीरधाम : कबीरधाम के लोहारीडीह हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी प्रशांत साहू की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मंगलवार को उसकी जेल में मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रशांत के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पिटाई किया था. उसे जेल भेजने के पहले ईलाज के लिये अस्पताल भी ले जाया गया था. मृतक के परिजनों का भी आरोप है. पुलिस ने उसके साथ मारपीट किया था. जिसकी वजह से उसकी मौत हुई थी. पोस्टमार्टम में भी चोट के निशान मिले है.
आनंद शुक्ला ने कहा कि कवर्धा सहित पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की पुलिस बर्बर और तानाशाह बनी हुई है. कवर्धा में पुलिस की लापरवाही की वजह से इतनी वीभत्स घटना हुई. एक व्यक्ति की हत्या हो गयी. पुलिस ने कार्यवाही नहीं किया. इस घटना के परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया.
आनंद शुक्ला ने कहा कि इस घटना के बाद पूरे गांव को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अपनी खीझ गांव वालों पर निकाल रही है. अमानवीय यातना दे रही थी. आख़िरकार पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रशांत साहू के मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए. और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवही होनी चाहिए. प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है. सत्ताधीशों के संरक्षण में पुलिस पूरी तरह निकम्मी और षड्यंत्रकारी बन चुकी है. सरकार में बैठे हुये लोग पुलिस को उसका मूल काम नहीं करने दे रहे हैं. कभी निर्दोषों के खिलाफ कार्यवाहियां करवाई जाती है. कभी विपक्ष के नेताओं के खिलाफ पुलिस से षड़यंत्र करवाया जाता है. पुलिस कानून व्यवस्था को संभालने का अपना मूल काम करना बंद कर चुकी है.
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की अराजकता नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये गृहमंत्री इस्तीफा दें.
बताया जा रहा है कि रविवार को कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में हिंसा भड़क गई थी. जब ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के मकान में आग लगा दी. इस आगजनी में उप सरपंच की मौत हो गई थी. जबकि एक व्यक्ति लापता है. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़पें हुई. जिसके बाद पथराव शुरु हो गया. इस घटना में कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई.
लोहारीडीह गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. गांव के ज्यादातर घरों में ताले लटके हुए हैं. लोग या तो फरार हैं या फिर पुलिस की हिरासत में हैं. वहीं फरार ग्रामीणों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जिस शिवप्रसाद साहू की घर में लाश मिली थी. उसे पुलिस ने खुदकुशी बताया है. सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके शव को दफनाया गया. अंतिम संस्कार में सिर्फ उसका 8 साल का बेटा शामिल हुआ. वहीं शिव प्रसाद की पत्नी भी पुलिस की हिरासत में हैं. और उसकी बेटियां घर में हैं. बेटियों ने रघुनाथ साहू पर पिता को मारने का आरोप लगाया है.
हालत को कंट्रोल में लाने के लिए जिले भर से पुलिस बल और सैकड़ों बटालियन के जवानों को बुलाया गया. जिसके बाद ग्रामीण अपने घर छोड़कर भाग गए. पुलिस ने गांव में प्रवेश कर हालत को काबू में किया और अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में 170 लोगों को आरोपी बनाया गया है

.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb